प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई जो रूट के साथ ऑन-फील्ड बहस की वजह

IND vs ENG Prasidh Krishna verbal spat with Joe Root: भारत और इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बीच ऑन-फील्ड बहस हुई, जिसे अंपायर ने शांत कराया. यह घटना उस समय हुई जब भारत इंग्लैंड को जल्द आउट करने की कोशिश कर रहा था. कृष्णा ने मैच के बाद इस पर खुलासा किया.

IND vs ENG Prasidh Krishna verbal spat with Joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच में भी विवादों की एंट्री हो गई है. मैच के दूसरे दिन भारत इंग्लैंड को किसी तरह जल्द से जल्द आउट करना चाहता था, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज अपनी कंडीशंस में अच्छा परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे दिन के अंत में भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के जो रूट के साथ हुई ऑन-फील्ड बहस हो गई. इस पर अंपायर को भी मामले को शांत कराते हुए देखा गया. हालांकि यह बहस क्यों हुई, इस पर कृष्णा ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद बात की. उन्होंने इसको हल्के अंदाज में लेते हुए कहा कि यह सिर्फ अच्छा मजाक था. 

इस मुकाबले में कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 62 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 247 रन पर समेट दिया और उनकी बढ़त को सिर्फ 23 रनों तक सीमित रखा. दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कृष्णा ने कहा, , “ये छोटी सी बात थी, सिर्फ प्रतिस्पर्धी माहौल… अच्छा मज़ाक था. हम मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं.”

कृष्णा ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और टीम में अपनी भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह खेलें या न खेलें… हमें पता है कि हमें अपनी भूमिकाएँ निभानी हैं. मुझे यहां इसलिए चुना गया है क्योंकि मैं यह काम कर सकता हूँ. मैच न खेलना कभी-कभी मुझे वापस सोचने और सुधार करने का मौका देता है. मैं यहां टीम के लिए काम करने आया हूँ. मेरे लिए यह प्रक्रिया है, सिर्फ प्रदर्शन नहीं.”

टीम में वापसी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4/62 के शानदार आंकड़े के साथ इंग्लैंड को 247 पर ढेर कर दिया. इससे पहले मेजबान टीम 129/1 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मोहम्मद सिराज (4/86) ने भी अहम योगदान देते हुए भारत को मैच पर पकड़ बनाने में मदद की. इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत की, जब जैक क्रॉली (64) और बेन डकेट (43) ने महज 13 ओवर में 92 रन जोड़ दिए थे. लेकिन जैसे ही आकाश दीप ने डकेट को आउट किया, मैच का रुख बदल गया. 

रूट को सिराज ने 29 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया, जबकि कृष्णा ने अपने शानदार स्पेल में क्रॉली, जेमी स्मिथ और ओवरटन को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा. हैरी ब्रूक की तेजतर्रार 53 रनों की पारी का अंत भी सिराज ने बोल्ड करके किया और इंग्लैंड की पारी समेट दी. चोटिल क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. वहीं भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 75/2 रन बनाए. इसके साथ ही दिन का खेल भारत ने 52 रनों की बढ़त के साथ समाप्त किया. यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर नाबाद थे. भारत को यह मैच जीतना जरूरी है ताकि सीरीज 2-2 से बराबर हो सके.

ये भी पढ़ें:-

‘मुझे आश्चर्य है…’, बुमराह को रिलीज करने के BCCI के फैसले ने अश्विन को चौंकाया

NZ vs ZIM: जिम्बाब्वे पस्त, न्यूजीलैंड ने तीन दिन में निपटाया टेस्ट मैच सीरीज में ली बढ़त

जो रूट ने रचा इतिहास, IND vs ENG मैच में ब्रैडमैन के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >