IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में बिजली गुल, बवाल के बाद ओडिशा सरकार ने OCA को भेजा नोटिस

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब अचानक स्टेडियम अंधेरे के आगोश में समा गया. फ्लडलाइट बंद होने से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. अब मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में ओडिशा सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान फ्लडलाइट बंद होने से कुछ देर के लिए मैच बाधित हो गई. खिलाड़ियों को मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा. उस घटना से ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार गुस्से में है. सरकार ने ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. सरकार ने ओसीए से 10 दिनों में जवाब मांगा है.

30 मिनट नहीं हो पाया मैच

रविवार को खेले गए इस मैच में एक टावर की बिजली गुल हो गई थी जिसके कारण लगभग 30 मिनट तक खेल नहीं हो पाया था. घटना उस समय घटी, जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी चल रही थी. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर जमे थे, तभी अचानक पूरे स्टेडियम में अंधेरा छा गया. रोहित शर्मा अपने शतक के करीब थे, लेकिन उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. रोहित ने इसपर नाराजगी भी दिखाई थी.

यह भी पढ़ें: विराट को बॉल क्यों मारा? जोस बटलर को ‘बाहर मिलने’ की दे रहे धमकी, कोहली फैंस की अजीब हरकत

बिजली गुल मामले में हो सकती है कार्रवाई

ओडिशा के खेल निदेशक सिद्धार्थ दास ने ओसीए सचिव संजय बेहरा को लिखे पत्र में कहा, “ओसीए को व्यवधान के कारण बताने के लिए विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने और उन व्यक्तियों और एजेंसियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है जो इस तरह की खामियों के लिए जिम्मेदार थे.”

दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 308 रन बनाकर मैच जीत लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 119 रनों की पारी खेली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >