IND vs ENG: इंडियन टेस्ट कैप्टन रेस खुद अलग हुए जसप्रीत बुमराह, इस कारण का दिया हवाला

IND vs ENG Jasprit Bumrah Opts Out of Captain Race: रोहित के संन्यास, विराट कोहली के रिटायरमेंट की आशंका के बाद भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुद को भारतीय टेस्ट टीम की अगली कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया है.

IND vs ENG Jasprit Bumrah Opts Out of Captain Race: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. रोहित के संन्यास, विराट कोहली के रिटायरमेंट की आशंका के बाद भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुद को भारतीय टेस्ट टीम की अगली कप्तानी की दौड़ से बाहर कर लिया है. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब शुभमन गिल और ऋषभ पंत इस भूमिका के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद बुमराह को अगला संभावित कप्तान माना जा रहा था. बुमराह पहले भी तीन टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं; एक इंग्लैंड में और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मैचों के दौरान. उन्होंने पर्थ टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जब रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण मैच से अनुपस्थित थे.

स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने कप्तानी से इसलिए खुद को अलग किया है क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे के सभी पांच टेस्ट मैचों में खेलने के लिए फिट नहीं रह सकते. वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है. इससे पहले भी बुमराह ने पीठ की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के बीच से ही बाहर हो गए थे. इसके बाद वे क्रिकेट से ही 4 महीने तक दूर रहे. वे इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. 

चूंकि बुमराह की उपस्थिति सभी पांच टेस्ट में अनिश्चित है, ऐसे में चयनकर्ता अब ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहते हैं जो लगातार सभी मैचों में टीम के साथ बना रह सके. इस वजह से गिल और पंत की दावेदारी अब और मजबूत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति अगले सप्ताह इस पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी. जो भी खिलाड़ी कप्तानी से चूक जाएगा, उसे उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है.

गिल और पंत के कंधों पर “नई टेस्ट युग” की जिम्मेदारी

पीटीआई की एक पूर्व रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शुभमन गिल को टेस्ट टीम का अगला कप्तान बनाए जाने की तैयारी है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान की भूमिका दी जाएगी. गिल पहले से ही भारत की सफेद गेंद वाली टीमों में उपकप्तान हैं और उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जब तक कि टूर्नामेंट स्थगित नहीं हुआ. उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. 

भारत इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगा. जिसकी शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले ओवल में खेले जाने वाले मैच से होगी. भारत का यह दौरा काफी लंबा होने वाला है. 20 जून से 4 अगस्त तक टीम इंडिया इंग्लिश गर्मियों में पसीना बहाएगी. देखें पूरा शेड्यूल-

भारत का इंग्लैंड दौरा- टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: शुक्रवार, 20 जून – मंगलवार, 24 जून | हेडिंग्ले

दूसरा टेस्ट: बुधवार, 2 जुलाई – रविवार, 6 जुलाई | एजबेस्टन

तीसरा टेस्ट: गुरुवार, 10 जुलाई – सोमवार, 14 जुलाई | लॉर्ड्स

चौथा टेस्ट: बुधवार, 23 जुलाई – रविवार, 27 जुलाई | ओल्ड ट्रैफर्ड

पांचवां टेस्ट: गुरुवार, 31 जुलाई – सोमवार, 4 अगस्त | द किआ ओवल

गिल या पंत नहीं इसे कप्तान बनाता, माइकल वॉन ने बताया इंग्लैंड दौरे का पसंदीदा इंडियन कैप्टन

‘मजबूरी में क्यों…’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास की खबरों पर मोहम्मद कैफ ने दिया संदेश

बिना कुछ कहे धोनी ने बहुत कुछ कह दिया, इंडियन आर्मी को किया सपोर्ट, दिया बड़ा संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >