हो गया ऐलान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा इस तारीख को होगी, कप्तान की रेस में ये आगे

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इसके लिए भारतीय टीम की कमान भी नए खिलाड़ी को मिलनी तय है. बीसीसीआई इसके लिए टीम की घोषणा करने वाला है.

IND vs ENG Test Series: भारत को इस साल एक बड़ी चुनौती का सामना करना है, जब वह जून-अगस्त 2025 में इंग्लैंड के लंबे दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जाएगा. यह सीरीज न केवल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत अहम होगी, बल्कि भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत का भी संकेत दे सकती है. यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले एक दशक में भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ मानी जाती रही है. ऐसे में यह श्रृंखला अगली पीढ़ी के लिए खुद को साबित करने का मंच होगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई 24 मई को टीम की घोषणा कर सकता है. 

टीम के नए कप्तान को लेकर भी उत्सुकता चरम पर है. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इस भूमिका के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. माना जा रहा है कि वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसप्रीत बुमराह से आगे निकलने की कोशिश में हैं. चयनकर्ता इस दौरे के जरिए भविष्य के लिए नेतृत्व तय करने की दिशा में भी कदम उठा सकते हैं. पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा शनिवार, 24 मई को की जाएगी. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर पूरी तैयारी में हैं और 16 से 17 खिलाड़ियों की टीम घोषित की जा सकती है.

नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना

इस बार चयनकर्ताओं की नजर कुछ नए चेहरों पर भी है. बी साई सुदर्शन को शानदार घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया जा सकता है. साथ ही, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और टी20 विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह को भी टेस्ट प्रारूप में आजमाया जा सकता है, खासकर इंग्लैंड की स्विंग और सीम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए.

इंग्लैंड दौरे का महत्व

इंग्लैंड की परिस्थितियां हमेशा से भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रही हैं. तेज और मूविंग गेंदों पर तकनीकी दक्षता और धैर्य की परीक्षा होती है. इस दौरे पर प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों के करियर की दिशा तय हो सकती है. भारत पिछले 20 साल से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है. ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी को पूरा करना भी नए क्रिकेटरों के लिए एक चुनौती होगी. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून – हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई – एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई – 4 अगस्त – द ओवल, लंदन

LSG के खिलाफ क्यों हारी GT, शुभमन गिल ने बताया यहां चूकी गुजरात, एक्सपेरीमेंट में गंवाया मैच!

IPL 2025: आखिर में आकर चमके नवाब, LSG ने ‘टेबल टॉपर’ GT को 33 रन से दी शिकस्त

‘ऋषभ पंत को निकाल देगा LSG’ पत्रकार के पोस्ट पर भड़का 27 करोड़ी खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >