श्रेयस अय्यर को भारतीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली? कोच गंभीर का हैरान करने वाला रिएक्शन

IND vs ENG Gautam Gambhir on Shreyas Iyer Exclusion from Indian Team: इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली, जिससे कई लोग हैरान हुए. अय्यर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था, फिर भी चयन नहीं हुआ.जब कोच गौतम गंभीर से इस पर पूछा गया, तो उन्होंने जवाब टाल दिया और आईपीएल फाइनल में सेना प्रमुखों को बुलाने के फैसले की सराहना की.

IND vs ENG Gautam Gambhir on Shreyas Iyer Exclusion from Indian Team: इंग्लैंड दौरे के लिए पिछले शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई. रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया के इस दौरे के लिए कई खिलाड़ियों की वापसी हुई, लेकिन कुछ नामों का न होना चौंका गया. इसमें घरेलू क्रिकेट, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर का नाम शामिल नहीं था. हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया और जब मुख्य कोच गौतम गंभीर से इस पर पूछा गया, तो उन्होंने बुधवार को इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल नहीं करने के सवाल को टाल दिया लेकिन तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल में देश के सशस्त्र बलों के प्रमुखों को आमंत्रित करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना की.

शानदार फॉर्म में चल रहे अय्यर को 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. भारत की कमान युवा शुभमन गिल संभालेंगे और ऋषभ पंत उप कप्तान होंगे. पंजाब किंग्स को अपनी अगुआई में आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाने वाले अय्यर के बारे में गंभीर ने कहा, ‘‘मैं चयनकर्ता नहीं हूं.’’

आईपीएल फाइनल में शामिल होंगे सेना प्रमुख

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद गंभीर ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आईपीएल के खिताबी मुकाबले में आमंत्रित करने के लिए बीसीसीआई की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘यह एक अविश्वसनीय कदम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आम तौर पर बीसीसीआई की बहुत सी बातों पर आलोचना करते हैं लेकिन यह कुछ ऐसा है जो अविश्वसनीय है. बीसीसीआई ने इस दृष्टिकोण से पहल की है कि पूरा देश एक है और पूरे देश को सशस्त्र बलों को उनके बिना शर्त किए गए कार्यों के लिए सलाम करना चाहिए.’’

बीसीसीआई को श्रेय देना चाहिए

आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा. गंभीर ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि बीसीसीआई द्वारा इस तरह की पहल करने के लिए हमें बीसीसीआई और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे सशस्त्र बलों को बहुत अधिक श्रेय देना चाहिए जो बिना किसी शर्त हमारी मदद और हमारी रक्षा कर रहे हैं.’’ जनरल उपेंद्र द्विवेदी थल सेना प्रमुख हैं जबकि एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नौसेना प्रमुख हैं. एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना प्रमुख हैं.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनेगा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने घोषणा की थी कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आईपीएल फाइनल के लिए सभी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को निमंत्रण दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई थी. जम्मू-कश्मीर के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे.

बांग्लादेश-द. अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़े, गला पकड़ा हेलमेट खींचा, वायरल हुआ वीडियो 

‘यह अपमान…’, जिस काम के लिए ऋषभ पंत की हुई तारीफ, अश्विन ने उसी के लिए लताड़ा

लीग स्टेज समाप्त, देखें अब तक के टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले 10 बल्लेबाज और बॉलर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >