ऑलराउंडर्स रवींद्र जडेजा vs बेन स्टोक्स, कैसा है दोनों का एक-दूसरी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड? देखें आंकड़े

Ben Stokes vs Ravindra Jadeja Test Records: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स जैसे दो दिग्गज ऑलराउंडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. जडेजा अपनी गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से भारत के लिए लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं स्टोक्स ने ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर इंग्लैंड को आक्रामक ‘बैजबॉल’ शैली की नई पहचान दी है.

IND vs ENG Ben Stokes vs Ravindra Jadeja Test Records: भारत के इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दो मौजूदा दौर के महान ऑलराउंडर्स भारत के रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आमने-सामने होंगे. (IND vs ENG) यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच भी है जिन्होंने अपने-अपने अंदाज से टेस्ट क्रिकेट पर गहरा असर डाला है. जहां जडेजा अपनी हरफनमौला प्रतिभा के साथ भारत के लिए लगातार योगदान दे रहे हैं, वहीं स्टोक्स ने ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट को बैजबॉल जैसी आक्रामक शैली की नई पहचान दी है.

20 जून को लीड्स में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, तो जडेजा और स्टोक्स अपने-अपने ड्रेसिंग रूम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ी होंगे. इन दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता पहले भी कई यादगार लम्हे दे चुकी है, और अब यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत के साथ उनके मुकाबले का एक नया अध्याय जोड़ सकती है.

रवींद्र जडेजा vs बेन स्टोक्स.

रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड

जडेजा का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 20 टेस्ट में 1,031 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं. गेंद से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक उन्होंने इतने ही टेस्ट मैचों में 70 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पारी में पांच और एक बार मैच में दस विकेट भी शामिल हैं. हालांकि इंग्लैंड की पिचों पर उनके गेंदबाजी आंकड़े थोड़े फीके रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने अहम पारियां खेली हैं. 2022 के एडजबेस्टन टेस्ट में जड़ा गया उनका शतक (104 रन) इसका बेहतरीन उदाहरण है.

बेन स्टोक्स का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड

दूसरी ओर, बेन स्टोक्स का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है. उन्होंने 21 टेस्ट में 972 रन बनाए हैं, लेकिन उनका बल्लेबाजी औसत केवल 24.92 का रहा है. इंग्लैंड में भारत के खिलाफ उनका औसत और भी कम सिर्फ 18.75 का रहा है. वे टीम इंडिया के खिलाफ अब तक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं. हालांकि गेंदबाजी में स्टोक्स ने प्रभाव छोड़ा है. उन्होंने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ सात टेस्ट में 26 विकेट लिए हैं और औसतन सिर्फ 16.65 रन देकर विकेट चटकाए हैं.

रवींद्र जडेजा vs बेन स्टोक्स एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

दोनों खिलाड़ियों के आपस के रिकॉर्ड की बात करें, तो जडेजा ने स्टोक्स को अब तक टेस्ट क्रिकेट में छह बार आउट किया है और उनके खिलाफ स्टोक्स का औसत महज 20 के आसपास रहा है. यानी जडेजा ने व्यक्तिगत तौर पर भी स्टोक्स पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाई है. अब देखना यह होगा कि इंग्लैंड की आक्रामक बैजबॉल शैली और भारत की संतुलित टेस्ट अप्रोच में किसका पलड़ा भारी रहता है. भारतीय टीम ने 18 साल से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में शुभमन गिल के नेतत्व में अब तक की अपेक्षाकृत सबसे युवा टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, यह भी देखने वाली बात होगी. 

कैसी रहेगी हेडिंग्ले की पिच? क्यूरेटर ने खुद खोल दिए सारे भेद, बताया बरसेंगे रन या आएगा विकेटों का पतझड़

बैजबॉल से पार पाना भी टीम इंडिया की बाधा, स्टोक्स-मैकुलम की जुगलबंदी और आंकड़ों पर एक नजर

बुमराह को बार-बार चोट क्यों लग रही है? योगराज सिंह ने बताया कारण, इस आदत को तुरंत बंद करने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >