आखिरी टी20 में बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जानें मुंबई की पिच और मौसम की पूरी रिपोर्ट

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मैच आज रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पिच की स्थिति जानना अहम है. पढ़ें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का पूरा अपडेट.

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों कीू सीरीज का आखिरी मैच आज 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पांचवें टी20 मैच में जीत के साथ भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी की समस्या से निपटने की उम्मीद होगी. मेजबान टीम को उम्मीद होगी कि संघर्षरत कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन रन बनाकर इस मैच में जान डालेंगे. भारत ने शुक्रवार को पुणे में चौथे टी20 मैच में 15 रन की जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया. इस जीत ने मेजबान टीम को पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी. 

पांचवें मैच के लिए दोनों टीमें पूरा जोर लगाना चाहेंगीं. भारत सीरीज जीत चुका है, ऐसे में वह जीत के आत्मविश्वास से लबरेज है वहीं इंग्लैंड भी अंतिम मैच में अपना पूरा दमखम दिखाना चाहेगा. IND vs ENG 5th टी20 मुकाबले के लिए मुंबई की पिच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है. सवाल यह है कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर चौकों-छक्कों की बरसात होगी या फिर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा. तो हम बता रहे हैं कि इस रोमांचक मुकाबले में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी या गेंदबाजों को मदद मिलेगी और मौसम का क्या खेल रहेगा. 

IND vs ENG 5th टी20I पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. T20I में, आठ मैचों में पहली पारी में औसतन 191 रन बने हैं. पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करती है, स्विंग और सीम मूवमेंट के कारण पावरप्ले में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी होती हैं. पुणे की बाउंड्री भारत के अन्य मैदानों की अपेक्षा छोटी है इस वजह से बल्लेबाज तेज आउटफील्ड का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं. वानखेड़े की बाउंड्री 65-70 मीटर की है.

IND vs ENG 5th टी20I वानखेड़े मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है. इस मैदान पर दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमें ज्यादा बार मैच जीती हैं ऐसे में टॉस जीतने वाली टीमें इस स्थान पर सफल रन-चेज के इतिहास को देखते हुए चेज करने का विकल्प चुन सकती हैं. 

IND vs ENG 5th टी20I भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं. जिसमें से भारत ने 16 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है, जबकि 12 बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है. दोनों टीमों के बीच अब यह 29वीं बार भिड़ंत होगी. 

IND vs ENG 5th टी20I मौसम रिपोर्ट

2 फरवरी की शाम को मुंबई में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच की शाम को मुंबई में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा और खेल के आगे बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी का स्तर बढ़ता जाएगा, जिससे गेंदबाजों के लिए परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं. मैच के दौरान लगभग 35 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे खेल पर प्रभाव पड़ सकता है. तेज हवाओं के कारण गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना थोड़ा आसान हो सकता है.

IND vs ENG 5th टी20I लाइव स्ट्रीमिंग विवरण

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG 5th टी20I भारत की संभावित XI: 

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती.

 IND vs ENG 5th टी20I इंग्लैंड की संभावित XI:

फि�� साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद.

Watch Video: BCCI ने सचिन तेंदुलकर को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, गदगद हुए मास्टर ब्लास्टर

जम्मू-कश्मीर के कोच ने लगाया ‘पिच फिक्सिंग’ का आरोप, रणजी मैच में हुआ बड़ा बखेड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >