IND vs ENG: दर्शकों में दिख रहा फेस पेंटिंग का क्रेज, जानें कितनी है कीमत

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस बार खास तौर पर लोगों में फेस पेंटिंग का क्रेज देखने को मिल रहा है. कई फैंस अपने गाल पर भारत का झंडा बनवा रहे हैं.

IND vs ENG: दर्शकों में दिख रहा फेस पेंटिंग का क्रेज

IND vs ENG: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम ने सुरुआती हार के बाद शानदार कमबैक करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. वहीं रांची में दर्शकों के बीच क्रिकेट का फीवर साफ देखने को मिल रहा है. काफी तादाद में लोग स्टेडियम के बाहर नजर आ रहे हैं. टिकट काउन्टर में भी फैंस की काफी भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार खास तौर पर लोगों में फेस पेंटिंग का क्रेज देखने को मिल रहा है. कई फैंस अपने गाल पर भारत का झंडा बनवा रहे थे. वहीं कई लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के नाम लिखवा रहे थे. प्रभात खबर से खास बात चित के दौरान वहां मौजूद फेस पेंटरों ने उन पेंटिंग के रेट बताए. चलिए जानते हैं कितनी है फेस पेंटिंग की कीमत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >