IND vs ENG Highlights: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ, गिल, जडेजा और सुंदर ने हार के जबड़े से टीम को निकाला बाहर

IND vs ENG 4th Test Highlights: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत की हार को टाल दिया है. चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. दूसरी पारी की शुरुआत में ही बिना कोई रन के दो विकेट गंवाने के बाद भारत के इस बड़े स्कोर की नींव सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने रखी. चौथे दिन दो सत्रों तक इंग्लैंड को कोई सफलता नहीं मिली. पांचवें दिन पहले सत्र में गिल ने शतक जड़ा और राहुल ने 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. लंच से पहले दो विकेट गंवाने के बावजूद सुंदर और जडेजा मैदान पर डटे रहे और अंत तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया. अंत में इंग्लैंड ड्रॉ के लिए तैयार हो गया और जैसे ही सुंदर ने अपना शतक पूरा किया मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

IND vs ENG 4th Test Day 5 Highlights: कप्तान शुभमन गिल की साहसिक शतकीय पारी के बाद रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों से इंग्लैंड के खिलाफ भारत पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट में रविवार को ड्रॉ कराने में सफल रहा. पहली पारी में 311 रन के बड़े अंतर से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना खाता खोले दो विकेट गंवाने के बावजूद चार विकेट पर 425 रन बनाये. कप्तान शुभमन गिल (103) और लोकेश राहुल (90) के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी के बाद रवींद्र जडेजा (नाबाद 107) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया. इंग्लैंड हालांकि सीरीज में 2-1 से आगे है. सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से द ओवल मैदान पर खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >