IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 225, कंबोज को मिला पहला इंटरनेशनल विकेट

IND vs ENG 4th Test Day 2 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के लिए निर्णायक चौथा टेस्ट मैच बुधवार, 23 जुलाई से शुरू हुआ. मैच के पहले दिन बुरी तरह चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए लिए 54 महत्वपूर्ण रन बनाकर भारत को 358 के स्कोर पर पहुंचाने में मदद की. पहले दिन पंत रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने भी 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

IND vs ENG 4th Test Day 2 Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बुधवार से शुरू हुआ. ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 358 रन पर समेट दिया. अब भारतीय गेंदबाजों की बारी है. पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने भी टीम के लिए अर्धशतक जड़ा. पंत को चलने में परेशानी हो रही थी, इसके बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली. पंत के जज्बे की काफी सराहना हो रही है. महान सचिन तेंदुलकर ने भी पंत की तारीफ की है. भारतीय गेंद पर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कुछ महत्वपूर्ण विकेट चटकाने का लक्ष्य रखेंगे. यह मुकाबला भारत के सीरीज में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है. टीम पहले ही 1-2 से पिछड़ गई है, एक और हार के बाद सीरीज हाथ से निकल जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anant narayan shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >