भारत और इंग्लैंड के बीच 3rd टी20 मैच आज, जानें पिच और मौसम का हाल और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND vs ENG: राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, तारीख, पिच रिपोर्ट, मौसम की अपडेट.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में खेला जाएगा. भारत ने ईडन गार्डन्स में पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से रौंद दिया था. लेकिन चेन्नई में मेन इन ब्लू को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और तिलक वर्मा ने 55 गेंद पर 72 रन बनाकर भारत को मुश्किल स्थिति से उबारा. आज मंगलवार को होने वाले मैच में भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा तो जोस बटलर की इंग्लैंड टीम वापसी करना चाहेगी और सीरीज में बराबरी की कोशिश करेगी. 

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 26 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से भारत ने 15 मैचों में जीत हासिल की है तो इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं. भारत ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में अब तक पांच टी20 मैच खेले हैं. यहां खेल गए मैचों में से चार में उसे जीत और एक में हार मिली है. ऐसे में स्पिन ट्रैक के लिए प्रसिद्ध इस मैदान पर भारत का पलड़ा मजबूत दिखता है. 

IND vs ENG 3rdT20 पिच रिपोर्ट

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल सतह के लिए प्रसिद्ध है. यहाँ एक शानदार ट्रैक की उम्मीद की जा सकती है और उच्च स्कोरिंग स्कोर की संभावना है. यहां खेले गए सभी पांच टी20I मैचों में स्कोर 150 से अधिक रहा है. जबकि चार पारियों में कुल स्कोर 195 से अधिक रहा है. अगर पहली पारी के औसत को देखें तो यह 189 रन रहा है. इसलिए ऐतिहासिक रूप से, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को इस स्थान पर बढ़त मिली है, जिससे टॉस एक महत्वपूर्ण कारक बन जाता है.

IND vs ENG 3rdT20 मौसम रिपोर्ट

भारत में इस समय बारिश होने के आसार कहीं नहीं दिख रहे. ऐसे में राजकोट में भी यही संभावना है. AccuWeather के अनुसार, 28 जनवरी को राजकोट में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है. 

IND vs ENG 3rdT20 कब शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच में टॉस 6.30 बजे होगा. जबकि मैच में गेंद और बल्ले का संघर्ष 7 बजे शुरू हो जाएगा.   

IND vs ENG 3rdT20  लाइव स्ट्रीमिंग विवरण

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

भारत की संभावित XI

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/मोहम्मद शमी/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

अन्य खिलाड़ी: शिवम दुबे, रमनदीप सिंह

क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

अनफिट Jasprit Bumrah दुबई नहीं, न्यूजीलैंड हो सकते हैं रवाना! अगर जस्सी नहीं तो टीम में किसको मिलेगा मौका?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >