शुभमन गिल ने शतक लगाकर मचाया तहलका, विराट, सचिन, बाबर आजम की लिस्ट में हुए शामिल

IND vs ENG 2nd Test Shubman Gill Century Records: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान गिल ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में संयम और आक्रामकता के संगम से खुद को खास क्लब में शामिल किया.

IND vs ENG 2nd Test Shubman Gill Century Records: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए शानदार खेल दिखाया. गिल ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा. इस ऐतिहासिक पारी के साथ उन्होंने खुद को भारतीय क्रिकेट इतिहास के खास क्लब में शामिल कर लिया.

गिल एडबास्टन में टेस्ट शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने, उनसे पहले यह उपलब्धि केवल विराट कोहली के नाम थी. उन्होंने 125 गेंदों में खूबसूरत चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस फिफ्टी के साथ गिल ने एमएस धोनी और विराट कोहली के क्लब में जगह बनाई, जो एडबास्टन में टेस्ट कप्तान के रूप में अर्धशतक लगा चुके हैं. वह इस मैदान पर टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान भी बन गए. गिल ने 199 गेंद में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया.

जब भारतीय टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, तब गिल ने अपने शांत और भरोसेमंद अंदाज से इंग्लिश गेंदबाजों को परेशान करना जारी रखा. उन्होंने जो रूट को स्क्वायर लेग के पीछे स्वीप करके चौका लगाया और फिर एक यादगार शतक पूरा किया. गिल अब भारत के उन चार कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले दो टेस्ट में शतक जमाए, इस सूची में विराट कोहली, विजय हजारे और सुनील गावस्कर शामिल हैं. 

भारत के कप्तान के रूप में पहले दो टेस्ट मैचों में शतक

विराट कोहली (3)

विजय हजारे

सुनील गावस्कर

शुभमन गिल 

लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले कप्तान

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि विजय हजारे (1951-52 में दिल्ली और ब्रेबोर्न) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड) ने हासिल की थी.

मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984-1985)

दिलीप वेंगसरकर (1985-1986)

राहुल द्रविड़ (2002)

राहुल द्रविड़ (2008-2011)

शुभमन गिल (2024-2025)

बड़े धुरंधरों की लिस्ट में हुए शामिल

इसके अलावा गिल दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों की जमात में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक जड़े हैं. उन्होंने 96.5 प्रतिशत नियंत्रण के साथ यह पारी खेली, जो उनकी तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है. टेस्ट क्रिकेट में अब गिल के नाम पर 7 शतक हो गए हैं. जबकि मात्र 25 साल की उम्र में उनके नाम पर 16 शतक उनकी काबिलियत को दर्शाते हैं. 25 वर्ष की उम्र में 16 शतकों के साथ गिल ने एलिएस्टर कुक, क्विंटन डीकॉकबाबर आजम और जैक्स कैलिस की भी बराबरी कर ली. 

25 वर्ष में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी

सचिन तेंदुलकर- 40

विराट कोहली- 26

केन विलियमसन- 26

जो रूट- 19

क्रिस गेल- 18

ग्रीम स्मिथ- 17

एलिस्टेयर कुक- 16

क्विंटन डीकॉक- 16

बाबर आजम- 16

जैक कैलिस- 16

शुभमन गिल- 16*

गिल की शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी का नेतृत्व

25 वर्षीय गिल ने उस समय टीम इंडिया की डगमगाती पारी को संभाला जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत जब 95 रन पर दो विकेट गंवा चुका था, तब गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की मजबूत साझेदारी की. केएल राहुल और करुण नायर के आउट होने के बाद गिल और जायसवाल ने सतर्कता से बल्लेबाजी की. गिल एक बार क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील में बाल-बाल बचे, लेकिन इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में दो चौके लगाकर दबाव को खुद से दूर कर दिया.

गिल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी के संकेत दिए थे और इस बार उन्होंने 140 गेंदों में 14 चौकों की मदद से अपना पहला विदेशी टेस्ट शतक ठोककर टीम मैनेजमेंट के भरोसे का पूरा जवाब दिया. दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने कप्तान शुभमन गिल के 114 रन और रवींद्र जडेजा के 41 रनों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए. 

IND vs ENG Scorecard: जायसवाल के 87 रन के बाद गिल का शतक, पहले दिन का पूरा लेखा-जोखा

मो शमी से 4 लाख मंथली पाकर बढ़ गई हसीन जहां की अमीरी, जानें कितनी है दौलत

Watch Video: बेन स्टोक्स के स्लेजिंग का जायसवाल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, आवाज हुआ रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >