दो खिलाड़ियों का डेब्यू, पहले टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, नायर को कर दिया बाहर

IND vs ENG 1st Test Ajikya Rahane Predicts Playing XI: पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है. अब भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी संभावित भारतीय XI का ऐलान किया है. इस टीम में उन्होंने अनुभव और युवा जोश का संतुलन साधने की कोशिश की है. खास बात यह है कि रहाणे ने कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल किए हैं और कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा है.

IND vs ENG 1st Test Ajikya Rahane Predicts Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में शुक्रवार, 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसी सीरीज से भारत और इंग्लैंड अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल की शुरुआत करेंगे. भारतीय टीम की कमान विराट और रोहित के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल के हाथों में होगी. पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है. अब भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी संभावित भारतीय XI का ऐलान किया है. इस टीम में उन्होंने अनुभव और युवा जोश का संतुलन साधने की कोशिश की है. खास बात यह है कि रहाणे ने कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल किए हैं और कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा है.

ओपनर: यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंगल इलेवन में ओपनिंग की जिम्मेदारी एक युवा और एक अनुभवी बल्लेबाज को सौंपी है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को रखा है. बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल के टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी तकनीकी दक्षता और संयम बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. वहीं केएल राहुल: हालांकि वे मध्य क्रम में भी खेल सकते हैं, लेकिन रहाणे ने उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है, वह उनकी अनुभवजनित स्थिरता को नई गेंद के खिलाफ उपयोग करना चाहते हैं.

नंबर 3 और 4: साई सुदर्शन (डेब्यू संभावित) और शुभमन गिल (कप्तान)

आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को रहाणे ने नंबर 3 पर रखा है. सुदर्शन के पास घरेलू क्रिकेट में संयम और तकनीक का अच्छा संतुलन है, लेकिन यह उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. गिल को रहाणे ने टीम के नए कप्तान को नंबर 4 की जिम्मेदारी सौंपी है. गिल के पास तकनीक भी है और स्वाभाविक नेतृत्व गुण भी. रहाणे का यह भी मानना है कि टेस्ट में कप्तानी करना वनडे और टी20 से कहीं ज्यादा रणनीतिक होता है और शुभमन को परिस्थिति पढ़ने में थोड़ी समय लग सकता है.

नंबर 5 और 6: ध्रुव जुरेल (सरप्राइज एंट्री) और ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान)

रहाणे का सबसे चौंकाने वाला चयन ध्रुव जुरेल है. यह स्थान आमतौर पर ऋषभ पंत या करुण नायर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माना जाता था. लेकिन रहाणे ने जुरेल की तकनीकी सादगी और हालिया घरेलू प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इस स्थान पर मौका दिया है. छठवें स्थान पर रहाणे ने पंत को रखा है. उनकी वापसी टीम को अनुभव, आक्रामकता और आत्मविश्वास प्रदान करेगी. उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है साथ ही इंग्लैंड की पिचों पर उनकी रिवर्स स्विंग और बाउंस के खिलाफ बल्लेबाजी की क्षमता हमेशा से कारगर रही है.

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर

रहाणे ने दो ऑलराउंडर चुने हैं ताकि टीम को गहराई और संतुलन मिल सके. उन्होंने जडेजा और ठाकुर को रखा है. जडेजा स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भरोसेमंद हैं. जबकि ठाकुर सीमिंग कंडीशन में स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं.

गेंदबाजी आक्रमण: बुमराह, सिराज और अर्शदीप

तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाना इंग्लैंड के हालात को देखते हुए सही रणनीति है. रहाणे ने बुमराह और सिराज के अनुभवी और आक्रामक गेंदबाजी पर भरोसा जताया है, साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रहाणे ने डेब्यू के लिए चुना है. हालांकि आईपीएळ 2025 में पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा को छोड़ना आश्चर्यजनक है. अर्शदीप की स्विंग कराने की काबिलियत उन्हें इस जगह पर फिट कर सकती है.

अनुपस्थित प्रमुख नाम

रहाणे की प्लेइंग इलेवन से आठ साल बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करने के बावजूद करुण नायर को जगह नहीं मिली. उनके साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा और अभिमन्यु ईश्वरन को भी बाहर रखा है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी: अनुभव की इस चट्टान के बिना भारत का यह दल पूरी तरह युवा और नए युग की ओर संकेत करता है. अब देखना होगा कि शुभमन गिल के नेतृत्व यह युवा भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

रहाणे की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

कब और कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs ENG टेस्ट सीरीज? पहले मैच में ऐसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

करुण नायर और जितेश शर्मा ने टीम छोड़ने का किया फैसला, अगले सीजन यहां से खेलेंगे, रिपोर्ट

‘मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं’, जेम्स एंडरसन ने इस खिलाड़ी को बताया भारत का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >