जिस बैट से शतक जड़ा वो टूटा हुआ था, फिर शुभमन गिल ने ऐसे करवाया रिपेयर, देखें वीडियो

IND vs ENG 1st Test Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन नाबाद 127 रन बनाकर कप्तान के रूप में अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की. इस शतक के साथ वे पहले टेस्ट में कप्तान के रूप में शतक लगाने वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए. खास बात ये रही कि उन्होंने यह पारी उस बल्ले से खेली जिसे मैच से ठीक पहले मरम्मत करवाया गया था.

IND vs ENG 1st Test Shubman Gill Century Hitting Bat Fixed Just Before Match: शुभमन गिल ने भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड को अपनी नाबाद 127 रनों की पारी से रोशन कर दिया. भारतीय कप्तान ने दिन के अंतिम सत्र में अपना शतक पूरा किया और इस तरह कप्तानी करियर की शुरुआत को यादगार बना दिया. इस शतक के साथ गिल उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर शतक लगाया. इस सूची में विजय हजारे (1951), सुनील गावस्कर (1976), दिलीप वेंगसरकर (1987) और विराट कोहली (2014) जैसे दिग्गज शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि गिल ने यह पारी उस बल्ले से खेली जिसे कुछ दिन पहले ही मरम्मत करवाना पड़ा था. 

केंट के बेकेनहम में भारत के इंट्रा-स्क्वॉड मैच के दौरान उनका पसंदीदा बल्ला टूट गया था. इसके बाद गिल ने क्रिकफिक्स बैटसर्विसेज नाम की कंपनी को मैसेज भेजा, जो टूटे हुए बल्लों की मरम्मत करती है. इस कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि गिल का बल्ला कैसे टूटा और उसे कैसे ठीक किया गया. वीडियो में शॉप के मालिक कहते हैं, “यह बल्ला एक भारतीय टेस्ट खिलाड़ी का है. हां, हम आज भारत के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला ठीक कर रहे हैं. हमें एक मैसेज मिला जिसमें बताया गया कि शुभमन ने एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपने बल्ले के टो (नीचे का हिस्सा) को नुकसान पहुंचाया और उन्होंने हमसे इसे ठीक करने को कहा.” उन्होंने बताया कि गिल को ट्रेनिंग में एक खतरनाक यॉर्कर खेलनी पड़ी थी, जिससे बल्ले के नीचे गहरा निशान और कुछ दरारें पड़ गई थीं.

बल्ले को ठीक करने के लिए सभी दरारों में गोंद लगाया गया और टो के हिस्से में एक छोटा वेज डाला गया, जिससे वह हिस्सा फिर से समतल हो गया. इसके बाद बल्ले को हल्का सैंड किया गया क्योंकि गिल नहीं चाहते थे कि बल्ले की पिंग (गेंद लगने की ध्वनि और रिएक्शन) पर कोई असर पड़े. मरम्मत पूरी होने पर बल्ले को चमकाने और पॉलिश करने के बाद गिल के अनुरोध पर नीचे धागे की बाइंडिंग और फैब्रिक फेसिंग भी लगाई गई, ताकि कमजोर हिस्सा मजबूत बना रहे. वीडियो में मरम्मत के बाद का बल्ला एकदम नया सा दिख रहा है. दुकान के मालिक ने कहा, “अगले दिन गिल को फिर से उसी बल्ले का इस्तेमाल करते देखना बहुत अच्छा लगा. हम उन्हें आगे की सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

हेडिंग्ले टेस्ट मैच का ऐसा रहा हाल

मैच की बात करें, तो भारतीय टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 91 रनों की साझेदारी की. हालांकि केएल राहुल 42 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बाद डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन भी चलते बने. इन दो विकेटों के बाद यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में पहला और अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने 159 गेंद में 16 चौके और 1 छक्के मदद से 101 रन बनाए. 

जायसवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने उतरे. उन्होंने कप्तान गिल के साथ 138 रन की शानदार साझेदारी की. पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल 127 रन और पंत 65 रन बनाकर अविजित हैं. भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल 359/3 के स्कोर से शुरू करेगी. पहले दिन मिली शानदार शुरुआत को भारत और भी बड़ा बनाना चाहेगा. 

पंत के सामने केएल राहुल ने जोड़ लिए हाथ, जानें क्या है मामला, ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो

ऋषभ पंत ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में हिटमैन से निकले आगे

‘वो ऐसा ट्रम्प कार्ड, जिसे पांचों टेस्ट खिलाता’, भारत की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी के न होने से हैरान दिग्गज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >