हैरी ब्रूक ने फेंका जाल और कबूतर की तरह फंस गए प्रसिद्ध कृष्णा, वीडियो में देखें कैसे माइंड गेम में फंसा बल्लेबाज

IND vs ENG 1st Test Harry Brook Triggers Prasidh Krishna: लीड्स टेस्ट में भारत ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें पहली पारी में तीन और दूसरी में पंत (118) व राहुल (137) ने शतक जमाए. दोनों ने 195 रन की साझेदारी की, लेकिन पंत के आउट होते ही भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. जडेजा अंत तक डटे रहे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ब्रूक की स्लेजिंग में फंसकर गैरजिम्मेदार शॉट खेल बैठे और पारी खत्म हो गई.

IND vs ENG 1st Test Harry Brook Triggers Prasidh Krishna: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की. पहली पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाया, तो दूसरी पारी में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने सेंचुरी जमाई. दोनों ने मिलकर 195 रन की साझेदारी की. जहां पंत ने 118 रन की पारी खेली, वहीं राहुल ने 137 रन बनाए. हालांकि जैसे ही पंत का विकेट गिरा पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई. रवींद्र जडेजा एकमात्र योद्धा रहे, जो अंत तक टिके रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाज तो आते गए और जाते गए. सबसे बुरी तरह प्रसिद्ध कृष्णा आउट हुए, वे हैरी ब्रूक की स्लेजिंग का शिकार बने और अपना विकेट फेंक कर भारतीय पारी को ही समाप्त कर दिया.   

भारत का पांचवां विकेट पंत के रूप में 333 के स्कोर पर गिरा था, इसके बाद 364 रन तक भारतीय टीम ऑलआउट हो गई. एक अचानक बल्लेबाजी ढहने के बाद, जडेजा और कृष्णा ने अंतिम विकेट के लिए 15 रन की अहम साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को स्पिनर शोएब बशीर को दोबारा गेंदबाजी पर लाना पड़ा. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भारत के नंबर 11 बल्लेबाज को जिम्मेदारी दी थी कि वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ आखिरी दो गेंदें बचाए. और उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई भी.  उन्होंने क्रिस वोक्स और जोश टंग की गेंदों का सफलतापूर्वक सामना किया. 

भारत की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 गेंदों का सामना किया. जडेजा ने भारतीय पारी के 96वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लिया और कृष्णा के सामने दो गेंदें ब्लॉक करने की जिम्मेदारी रह गई. हालांकि, बशीर के ओवर की आखिरी गेंद पर कृष्णा अपने आप को रोक नहीं पाए और विकेट गंवा बैठे. लेकिन यह उनसे कोई बड़ी गलती नहीं मानी जा सकती आखिरकार वह नंबर 11 बल्लेबाज हैं. लेकिन इसके पीछे हैरी ब्रूक की चाल थी. ब्रूक ने उन्हें छक्का मारने की चुनौती दी थी, जिस पर कृष्णा ने जवाब दिया, “अगर मुझे मारना आता, तो मेरा नाम भी ब्रुक होता!” लेकिन अगली ही गेंद पर कृष्णा ने छक्का लगाने की कोशिश की और आउट हो गए इस तरह उनका 11 गेंदों का संघर्ष समाप्त हुआ और भारत की दूसरी पारी का भी द एंड हो गया. 

भारत और इंग्लैंड दोनों को जीत की उम्मीद

हालांकि केएल राहुल की दृढ़ता और ऋषभ पंत की आक्रामकता ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा. दोनों के शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 21 रन बनाए थे, वहीं पांचवें दिन खेल शुरू होने और ताजा समाचार तक इंग्लिश पारी में 46 रन बन चुके हैं और उन्हें जीत के लिए 325 रन और बनाने हैं, जबकि उसके पास 10 विकेट शेष हैं. अब मैच के अंतिम दिन गेंद से प्रदर्शन करने का मौका प्रसिद्ध कृष्णा के पास है. जबकि भारत की जीत की उम्मीदें बुमराह से भी होंगी.

पोलार्ड ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम, पास भी नहीं फटकता दूसरा खिलाड़ी

उनके पास ताकत थी, समर्थन था, इसलिए…, जय शाह पर पहली बार बोले गांगुली, बताया BCCI में कैसा था दोनों का तालमेल

दो शतक लगाने वाले ऋषभ पंत पर ICC की नजर टेढ़ी, 24 महीने बाद इस गलती पर मिली फटकार-सजा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >