IND vs BAN Score 2nd Test : दूसरे दिन के मैच में बारिश ने डाला खलल, अबतक नहीं शुरू हुआ मैच

IND vs BAN Score 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में जारी है. जानें मैच के दूसरे दिन का अपडेट

IND vs BAN Score 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन का खेल अबतक शुरू नहीं हो पाया है. बारिश के कारण दूसरे दिन लंक ब्रेक तक खेल शुरू नहीं हो सका. बारिश रुक गई है, सुपर सोपर्स कवर पर चल रहे हैं लेकिन रोशनी में सुधार नहीं हो सका है. इससे पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप (34 रन पर 2 विकेट) अपनी शुरुआती स्पैल में प्रभावी नजर आए, तो वही ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो को चलता कर बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत को मजबूत स्थिति में रखा.

बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाए

मौसम के पूर्वानुमान से पहले से ही बारिश की संभावना थी और शुरुआती दिन सिर्फ 35 ओवर को खेल संभव हो सका. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिये थे. इस समय मुशफिकुर रहीम (6) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने इस दौरान अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अश्विन की गेंद पढ़ने में नाकाम रहे और 31 रन बनाकर LBW हो गये. बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गयी थी, जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ था. भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया.

Read Also : India vs Bangladesh 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के मैच पर मंडराया बारिश का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >