IND vs BAN Score 2nd Test : भारी बारिश ने बिगाड़ा खेल, मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने बनाए 3 विकेट पर 107 रन

IND vs BAN Score 2nd Test: भारत ने दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि बारिश के कारण पहले दिन का मैच समय से पहले खत्म हो गया है. मैच के पहले दिन बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं.

IND vs BAN Score 2nd Test: कानपुर में भारी बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच पहले दिन का टेस्ट मैच खत्म हो गया है. गुरुवार देर रात बारिश होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ था. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वहीं बारिश के कारण खेल समय से थोड़ा पहले ही खत्म कर दिया गया. बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले दिन के शुरुआती सत्र में तीन विकेट पर 107 रन बनाये.

आकाशदीप ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा

भारत ने दो मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बीती रात बारिश हुई जिसकी वजह से आउटफील्ड गीली हो गई और टॉस में देरी हुई. मैदान को सुखाने के लिए ‘सुपर-सॉपर’ की मदद ली गयी. 13वां ओवर लेकर आए आकाशदीप ने पहली ही गेंद पर इस्लाम को विकेट के आगे फंसा दिया. हालांकि अंपायर ने LBW आउट नहीं दिया, लेकिन भारत ने रिव्यू लिया. रिव्यू का फैसला भारत के हक में रहा. आकाशदीप ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया.

इससे पहले 9वें ओवर में आकाशदीप ने जाकिर को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी. गली की दिशा में यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच लपका था. 17वां ओवर लेकर आए आकाशदीप की तीसरी गेंद पर मोमिनुल हक ने चौका जड़ा जिससे बांग्लादेश के 50 रन पूरे हुए.

टीम इंडिया बिना बदलाव के मैदान में

भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर रही है, जबकि बांग्लादेश ने दो बदलाव किये हैं. नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में खालिद अहमद और ताइजुल इस्लाम को मौका मिला है. टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच 280 रन से जीतकर 1-0 से आगे है.

Read Also : India vs Bangladesh 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के मैच पर मंडराया बारिश का खतरा

पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी

ग्रीन पार्क के विकेट से स्पिनरों को मदद मिलती रही है. भले ही इसमें शुरू तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन खेल आगे बढ़ाने के साथ इसकी प्रकृति बदलती नजर आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >