IND vs BAN: भारत को रहना होगा सावधान, बांग्लादेश ने इस खिलाड़ी पर लगाया सारा दांव

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों की इस फॉर्मेट में 42वीं भिड़ंत होगी. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो ने अपनी टीम की तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए सबसे बड़े खिलाड़ी के बारे में बात की है.

IND vs BAN: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने कहा है कि उनके पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भारत को हराने के लिए उन पर निर्भर करेंगे. बांग्लादेश के लिए हालांकि बृहस्पतिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में दो बार के पूर्व चैंपियन भारत का सामना करना आसान नहीं होगा. शंटो ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा. भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर अमल करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर हैं. हम उन पर निर्भर हैं. सभी टीम जीतने में सक्षम हैं. हमें मौकों का फायदा उठाना होगा. हम अधिक नहीं सोच रहे हैं, हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं. हमें (नाहिद) राणा जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी की बहुत खुशी है. अगर वह खेलते हैं तो वह काम कर देंगे. हमारे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों का अच्छा संतुलन है.’’ बाइस वर्षीय राणा ने अपने शुरुआती करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने बांग्लादेश के लिए छह टेस्ट मैच में 20 विकेट और तीन एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए हैं. Champions Trophy 2025.

भारत अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगा जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर हो गए. शंटो ने कहा कि वे बुमराह या किसी अन्य व्यक्तिगत खिलाड़ी के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हालांकि उनके बल्लेबाजों को परिस्थितियों के साथ तेजी से तालमेल बैठाना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में कुछ बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमें तालमेल बैठाने की जरूरत है. पाकिस्तान की तुलना में यह बहुत बड़े स्कोर वाला मैदान नहीं है.’’ 

दुबई ने अब तक 58 एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी की है जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन रहा है. वहीं भारत और बांग्लादेश वनडे में 42वीं बार आमने-सामने होंगी. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों एशियाई टीमें इस प्रारूप में 41 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत का दबदबा रहा है. भारत ने 32 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के नाम सिर्फ 8 जीत दर्ज हैं. भारत का वर्चस्व इतना प्रभावी था कि उसने लगातार 12 मैचों की जीत की लय बनाई, जो 16 साल तक चली, इससे पहले कि बांग्लादेश ने अपनी घरेलू सीरीज में पहली बार भारत को हराया.

हालांकि, बांग्लादेश की कुल 8 जीतों में से 3 उनकी पिछली 5 भिड़ंत में आई हैं. इनमें 2-1 की घरेलू सीरीज जीत और 2023 एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत पर 6 रन की रोमांचक जीत शामिल है. हालांकि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को पुणे में 7 विकेट से हराकर हिसाब बराबर कर दिया.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल ने उड़ाया गर्दा, आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम की गद्दी पर बैठा भारत का प्रिंस

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के अब आए होश ठिकाने, कराची में शान से लहराया तिरंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >