मोहम्मद शमी का फ्लाइंग किस! मैच के बाद किया खुलासा, बताया किसके लिए था ये खास इशारा

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ने जबरदस्त आगाज किया. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाकर भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. उन्होंने इस मैच में वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए, यह किसी भी भारतीय गेंदबाज के द्वारा सबसे तेज 200 विकेट का रिकॉर्ड है. मैच के बाद उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट पर बात की और अपने ‘फ्लाइंग किस’ सेलिब्रेशन का भी खुलासा किया. Mohammed Shami flying kiss celebration.

शमी ने पहले ही ओवर में अपने शानदार इनस्विंग बॉल पर सौम्य सरकार को शून्य पर चलता कर भारत को पहला विकेट दिलाया. इसके बाद सातवें ओवर में उन्होंने मेहदी हसन (5) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. पावरप्ले में दो विकेट लेने के बाद भी उन्होंने आक्रामक गेंदबाजी जारी रखी, जिससे बांग्लादेश की आधी टीम सिर्फ 35 रन पर सिमट गई. शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा जाकेर अली (68 रन), तंजीम हसन साकिब (0 रन) और तस्कीन अहमद (3 रन) का विकेट लिया.

फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन किसके लिए था

तस्कीन अहमद को आउट करने के बाद शमी ने फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन किया. जिसे लेकर उन्होंने बताया कि यह खास उनके दिवंगत पिता को समर्पित था. शमी ने कहा, “यह मेरे पिता के लिए था. वह मेरे आदर्श रहे हैं और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं.” उनके पिता मोहम्मद तौसीफ का 2017 में निधन हो गया था और यह जश्न उनकी याद में था.  शमी ने आगे कहा, “ऊपर वाला उतना ही देता है जितना आपके नसीब में होता है. मेरा फोकस हमेशा अपनी जिम्मेदारी को निभाने पर रहता है, रिकॉर्ड्स मेरे लिए मायने नहीं रखते,लेकिन जब ऐसे आंकड़े आते हैं, तो अच्छा महसूस होता है. “

शमी की घातक गेंदबाजी के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ अच्छी शुरुआत करके भारत की जीत की नींव तैयार कर दी. रोहित शर्मा ने 41 रन की पारी खेली तो शुभमन गिल ने शतक लगाकर 47.4 ओवर में भारत को जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में 2 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि न्यूजीलैंड बेहतर रनरेट के कारण 2 प्वाइंट्स के ही साथ पहले नंबर पर है. अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा. 

इसे भी पढ़ें: ‘रोक सको तो रोक लो’, भारत पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का चैलेंज, Video

इसे भी पढ़ें: पहली जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किस नंबर पर है भा��त और कहां खड़ा है पाकिस्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >