पांचवें टेस्ट में तीसरा भारतीय कप्तान, बुमराह के चोटिल होने के बाद इस धुरंधर को मिली कमान

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट में बुमराह को कमर दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद वे डॉक्टर के पास चेकअप के लिए रवाना हो गए. रोहित के अनुपस्थिति में उन्हें कप्तान बनाया गया था. लेकिन उनके बाहर जाने के बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. पहले दिन रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया. रोहित शर्मा ने अपने बुरे परफॉर्मेंस की वजह से सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था. पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने अंतिम गेंद पर पूरी तरह सिनेमाई खेल दिखाया. उसके बाद दूसरे दिन उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ही भारत को पहली सफलता दिलाई. उनकी शानदार गेंद पर मार्नस लाबुशेन चकमा खा गए और कैच आउट हो गए. वे केवल दो रन बना पाए थे. लेकिन दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने चोट की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए ले जाया गया. उनके मैदान पर न रहने के बाद विराट कोहली को कप्तानी दी गई है.

विराट कोहली बने कप्तान

दूसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह से एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की उम्मीद थी, लेकिन लंच के बाद वह केवल एक ओवर ही फेंक सके. इसके बाद उन्हें कमर में दर्द महसूस हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए. शुरू में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि बुमराह जल्दी ही मैदान पर लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. करीब आधे घंटे तक बाहर रहने के बाद, बुमराह ने स्टेडियम छोड़ दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक वीडियो में वह बीसीसीआई के एग्रीगेट मैनेजर के साथ स्कैन के लिए गाड़ी में बैठकर स्टेडियम से बाहर जाते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बुमराह के बाहर जाने के बाद, टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में आ गई है. 

बुमराह ने इस मैच में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने का बिशन सिंह बेदी का 1977-78 का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी सीरीज में बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए हैं. भारतीय टीम इस बात की उम्मीद कर रही होगी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर न हो ताकि उसने मैच पर जो पकड़ बनाई है वह बरकारार रहे. भारत इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा है. सिडनी के इस आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज कर भारत सीरीज में वापसी करते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रख पाएगा.

भारतीय गेंदबाजों ने मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ही ऑलआउट कर दिया. बुमराह के बाहर होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए. उन्होंने स्टीव स्मिथ के 10000 रन पूरे होने से 5 रन पहले उन्हें 33 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. मोहम्मद सिराज ने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड कर भारत को अंतिम सफलता दिलाई.

अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >