कोंस्टास बने सिराज का शिकार, जोश में विराट ने दर्शकों से की खास अपील, देखें Video

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन सैम कोंस्टास का विकेट लेकर शानदार शरुआत दिलाई. उनके विकेट के बाद विराट ने दर्शकों से सिराज के लिए शोर करने की खास अपील की.

IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें टेस्ट का पहला दिन धमाकेदार रहा. तो दूसरे दिन और भी ज्यादा  एक्शन से भरपूर शुरुआत देखने को मिली. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 7मिमी घास वाली पिच पर भारत को 185 रनों पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी की शुरुआत में मुश्किल में फंस गया. जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर जबरदस्त सिनेमा दिखाया. उनकी सैम कोंस्टास के साथ बहस पूरे क्रिकेट विश्व में चर्चा का विषय बन गई. दूसरे दिन भी उन्होंने मार्नस लाबुशेन को जल्द आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. लेकिन इसके बाद दूसरे दिन का सबसे लाजवाब सिनेमाई क्षण आया जब मोहम्मद सिराज ने ऐसा खेल बदलने वाला ओवर किया जिसने ऑस्ट्रेलिया को झकझोर कर रख दिया. 

डीएसपी सिराज ने संभलकर खेल रहे सैम कोंस्टास को शानदार आउटस्विंगर पर पूरी तरह चकमा देते हुए कैच आउट करवाया. कोंस्टास ने आक्रामक सिराज के 12 वें ओवर की दूसरी गेंद को कड़े हाथों से ड्राइव किया और गली में यशस्वी जायसवाल के हाथों में गेंद पहुंच गई जहां उन्होंने आज कोई गलती न करते हुए एक शानदार कैच लिया गया. सिराज यहीं नहीं रुके उन्होंने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर आउटस्विंगर डाली. इस बार उनका शिकार ट्रैविस हेड बने. उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद दूसरी स्लिप में केएल राहुल के पास पहुंची और राहुल ने भी जबरदस्त कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा दिया. 

सिराज ने झटके दो विकेट

पूरी सीरीज में सिराज की गेंदबाजी में गजब की आक्रामकता रही है. ट्रेविस हेड के साथ विवाद के बाद इस मैच में भी सिराज के दो विकेट लेने के बाद उनका उत्साह साफ देखा जा सकता था. विराट कोहली भी उनके इस जश्न में शामिल हुए और अपने खास अंदाज में उछलने लगे और जोश में अपनी मुट्ठियाँ भी हिलाने लगे. इसके बाद कोहली ने भीड़ की तरफ देखा और हाथ हिलाकर सिराज को प्रोत्साहित करने के लिए इशारा करने लगे. SCG में मौजूद दर्शकों ने भी अपने स्टार की बात पर खूब शोर मचाया. 

भारत पहले दिन 185 रन पर ही ऑलआउट हो गया था. टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने 40 रन बनाए, जबकि जडेजा 27 रन और जसप्रीत बुमराह ने 22 रनों का योगदान दिया. स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे. लेकिन भारत ने भी दूसरे दिन जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 100 रन के भीतर उड़ा दिए. आखिरी मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा, क्योंकि चार मैचों में कंगारू टीम ने 2-1 की लीड ले रखी है. 

अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >