सिडनी टेस्ट पर आई बड़ी खबर, क्यूरेटर ने बताया कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच कल 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. पांचवें टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर एडम लुइस ने अपनी बात रखते हुए पिच की कंडीशन पर बात रखी है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कल 3 जनवरी से खेला जाएगा. इस सीरीज में भारत चार टेस्ट मैचों में 1-2 से पीछे है. पहला मैच जीतने के बाद भारत वापसी नहीं कर पाया. दूसरा मैच उसने 10 विकेट से तो चौथा टेस्ट मैच 184 रनों के अंतर से गंवा दिया. जबकि तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. पांचवें टेस्ट में भारत जीत के साथ सीरीज को बराबरी पर रोकना चाहेगा. लेकिन इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया नहीं रहा है. पिछले चारों मैचों में टीम इंडिया का शीर्ष क्रम ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे चल नहीं पा रहा है. पिच पर उछाल और गति से विराट और रोहित समेत सभी बल्लेबाज परेशान हैं. उसी क्रम में सिडनी के पिच क्यूरेटर ने अपनी बात रखी है. 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 1 जनवरी को पोस्ट किए गए वीडियो में पिच क्यूरेटर एडम लुइस ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, “अभी दो दिनों का समय बचा हुआ है और हम अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. हमने आज सुबह ही पिच से कवर्स हटाए हैं. पिच पर मौजूद घास को 7मिमी तक काटा गया है. हमने पिच पर रोलिंग भी की है. अच्छी तरह से प्रेसिंग भी की है. हम इससे बहुत खुश हैं. हमने पिच पर पानी का भी छिड़काव किया है, क्योंकि सिडनी में आज बहुत गर्मी है. पिच पर नमी बरकरार रखेंगे और कल हम थोड़ी हैवी रोलिंग करेंगे. इससे पिच का रंग थोड़ा बदल जाएगा और तीसरे दिन तक पिच तैयार हो सकती है.”

स्पिनर्स के लिए शानदार रहा है एससीजी

सिडनी ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मुफीद मानी जाती है. इस मैदान पर पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन उसके बाद यह स्पिनर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की सबसे टर्निंग पिच मानी जाती है. वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नाथन लियोन हैं. उन्होंने 48 विकेट लिए हैं. जबकि भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा के नाम सबसे ज्यादा 6 विकेट दर्ज हैं. ओवरऑल विकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं, उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए थे. भारत के अधिकतर बल्लेबाज स्पिन ट्रैक पर बैटिंग करने के अभ्यस्त होते हैं, ऐसे में आखिरी मैच में टॉप आॉर्डर से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. 

एससीजी में अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा भारत

सिडनी ग्राउंड पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया नहीं रहा है. इस मैदान पर भारत ने 1947 से आजतक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल एक मैच में जीत मिली है. पिछली जीत भी 46 साल पहले 1978 में मिली थी. हालांकि पिछले तीन मैचों में भारत ने कड़ी टक्कर दी है और तीनों मैच ड्रॉ करवाए हैं. इस मैदान पर आखिरी बार 2021 में हुए मैच में भारत ने अंतिम दिन ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन की शानदार पारी की बदौलत ड्रॉ करवाते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था. भारत को अपनी टीम से फिर एकबार उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी. क्योंकि सीरीज में वापसी के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियंस के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत को इस मैच में जीत जरूरी होगी. 

25 सालों से नहीं खुला जीत का खाता, जानें कैसे हैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव, मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >