स्टुपिड! स्टुपिड! स्टुपिड! ऋषभ पंत पर भयंकर नाराज हुए सुनील गावस्कर, जमकर लगाई लताड़

IND vs AUS: ऋषभ पंत के गैरजिम्मेदाराना शॉट पर आउट होने पर सुनील गावस्कर ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच में लगातार एक के बाद धमाके हो रहे हैं. पहले विराट कोंस्टास विवाद हुआ तो उसके बाद उसी मामले में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के रुख ने तमाशा बना दिया. इसी बीच मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत के एक शॉट पर सुनील गावस्कर ने उनकी जमकर कोसा. आलोचना करते हुए कहा यह पूरी तरह बेवकूफी भरा शॉट है. उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं बल्कि दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए. 

ऋषभ पंत आज 28 दिसंबर को बैटिंग करने उतरे तो पूरी तरह लय में नजर आ रहे थे. भारतीय पारी के 56वें ओवर में स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी करने आए. उनके ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पेट में जा लगी. ऐसा लगा कि गेंद उन्हें जोर से लगी और वे दर्द में हैं. लेकिन वे उठे और दूसरी गेंद पर फिर उन्होंने वही शॉट खेला और थर्ड मैन पर नाथन लियोन के हाथों कैच आउट हो गए. ऋषभ पंत ने नाजुक मौके पर अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को गिफ्ट कर दिया. वे 37 गेंद पर 3 चौके के साथ 28 रन बनाकर आउट हो गए. चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन उनका गैरजिम्मेदाराना रवैया सुनील गावस्कर को खटक गया.

भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए

एबीसी स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “स्टुपिड! स्टुपिड! स्टुपिड! आपके सामने दो फील्डर खड़े हैं और फिर भी आप ऐसा कर रहे हैं. आप पिछला शॉट चूक गए और देखिए आप फिर कहां आउट हुए. डीप थर्ड मैन पर आप कैच आउट हुए. ऐसा करना विकेट फेंकना है. भारत वैसी स्थिति में नहीं है, आपको परिस्थिति समझनी होगी, आप यह नहीं कह सकते कि यह आपका नैचुरल खेल है. मुझे क्षमा करें लेकिन यह आपका नैचुरल गेम नहीं है. यह एक बेवकूफी भरा शॉट है. इससे आपकी टीम को आप बुरी परिस्थिति में जा रही है. गावस्कर ने आगे कहा कि ऋषभ पंत को भारतीय ड्रेसिंग रूम में नहीं जाना चाहिए, उन्हें दूसरी ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए. ऋषभ पंत के लापरवाही भरे शॉट पर सुनील गावस्कर ने ऐसा बयान दिया कि वह वायरल हो गया.

नीतीश कुमार रेड्डी ने संभाली भारतीय पारी

भारत कल के स्कोर 164 रन पर 5 विकेट से आगे खेलने उतरा. ऋषभ और जडेजा ने छठवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. लेकिन ऋषभ पंत के गैरजिम्मेदाराना शॉट ने 191 रन पर भारत ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया. उनके आउट होने के बाद भारत की स्थिति और भी नाजुक हो गई थी. लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले जडेजा और फिर वाशिंगटन सुंदर के साथ शानदार साझेदारी करते हुए भारत के ऊपर से फॉलोऑना का खतरा टालते हुए ऑस्ट्रेलिया की लीड को 150 रन से कम पहुंचा दिया. 

मैं झुकेगा नहीं! नीतीश रेड्डी ने फिफ्टी जड़कर पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न, Video  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >