IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पिच पर दौड़े तो बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, अंपायर को भी सुना दी खरी-खरी

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के पिच पर दौड़ने को लेकर सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़के नजर आए. उन्होंने अंपायर को भी इस बात पर ध्यान देने पर कमेंट किया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. बॉक्सिंग डे टेस्ट में दोनों टीमें पूरा जोर लगा रही हैं. इस मैच की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच पहले दिन ही कई बार स्लेजिंग हो चुकी है. भारतीय टीम आज के मैच में काफी ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है. पहले विराट कोहली सैम कोंस्टास के साथ उलझ गए उसके बाद विराट ने सिराज को भी सलाह दी कि इनके हंस कर बात मत करना. इसी बीच मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन पिच पर दौड़ते नजर आए, जिस पर सुनील गावस्कर अंपायर के ध्यान न देने पर भड़के नजर आए. 

सुनील गावस्कर इस बात से काफी नाराज दिखे कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पिच पर दौड़ लगा रहे हैं. इरफान पठान ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा मार्नस लाबुशेन को इस मसले पर शिकायत भरे लहजे में समझाते दिख रहे हैं कि वे पिच पर न दौड़ें. जिस पर सुनील गावस्कर ने कहा कि सैम कोंस्टास भी इसी तरह पिच पर दौड़ रहे थे. वो बिल्कुल सीधा ही पिच पर भागता रहा था और उसको कुछ किसी ने बोला नहीं. इरफान ने कहा कि ये काम अंपायर का है. सुनील गावस्कर ने तल्खी भरे अंदाज में कहा कि अंपायर वहां सिर्फ देख रहे हैं, जो बातचीत चल रही है रोहित शर्मा और मार्नस के बीच. अंपायर सिर्फ देख रहा है. 

पिच पर दौड़ने से तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती. अगर खिलाड़ी पिच पर दौड़ते हैं तो पिच की मिट्टी उखड़ने लगती है, जिसकी वजह से तेज गेंदबाज की गेंद पड़ने के बाद धीमी हो सकती है. इसी बात भारतीय कप्तान नाराज दिखे. उनके साथ-साथ विराट कोहली ने भी इस बात पर निराशा जताई. 

चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनके इस निर्णय को सही साबित करते हुए उसके शीर्ष क्रम के सभी चारों बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक लगाया. सैम कोंस्टास (60 रन) ने अपने डेब्यू मैच में ही पचासा जड़ा तो इस सीरीज में लगातार विफल रहे उस्मान ख्वाजा (57 रन) ने भी फिफ्टी ठोक दी. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन (72 रन) और स्टीव स्मिथ ने भी अर्द्धशतक पूरा किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 86 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए. स्टीव स्मिथ लगातार दूसरे मैच में शानदार पारी खेलने के बाद 68 रन पर नाबाद है, उनके साथ कप्तान पैट कमिंस भी 8 रन बनाकर अविजित लौटे. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि आकाशदीप, जडेजा और सुंदर ने 1-1 विकेट लिए.

हो गया बवाल…, विराट को लग सकता है तगड़ा झटका, कोंस्टास से विवाद पर आईसीसी की पैनी नजर

IND vs AUS: सिराज की कातिलाना गेंद, दर्द के मारे छटपटाते नजर आए मार्नस लाबुशेन, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >