IND vs AUS: भारतीय टीम में कप्तान रोहित की वापसी, तो दूसरे टेस्ट से किसकी होगी रवानगी?

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच टीम इंडिया जीत चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरी बार पिता बनने के कारण पहले टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले ही वे पर्थ में टीम के साथ जुड़ गए थे. रोहित अगर दूसरे टेस्ट में शामिल होते हैं तो टीम से किसकी होगी विदाई.

IND vs AUS:  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई. टीम इंडिया ने खेल के हर पक्ष में अपनी धाक जमाई. पहली पारी में गेंदबाजी से तो दूसरी पारी में बल्लेबाजों के बल्ले ने आग उगली. पर्थ टेस्ट से पहले 15 नवंबर को रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पिता बने. परिवार को समय देने के कारण वे पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ वापस जुड़ चुके हैं. ऐसे में टीम में क्या बदलाव हो सकते हैं. 

पर्थ टेस्ट से पहले शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला था. भारतीय टीम में कप्तान रोहित भी नहीं थे, ऐसे में मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा बने. चूंकि पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम तेज गेंदबाजों को रास आता है तो कप्तान बुमराह ने दोनों अनुभवी स्पिनर्स को आराम दिया था. रवींद्र जडेजा की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को उतारा गया तो अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था. इस मैच में हर्षित राणा को भी पदार्पण करने का अवसर मिला.

ध्रुव जुरेल या पडिक्कल, किसी एक का कट सकता है पत्ता

शुभमन गिल की अंगुली की चोट पर अब तक कोई शुभ सूचना नहीं आई है, लिहाजा उनके दूसरे टेस्ट में शामिल होने पर संशय ही है. लेकिन कप्तान रोहित जरूर टीम में शामिल होंगे. ऐसे में एडिलेड की बैटिंग पिच पर किसी बल्लेबाज पर ही गाज गिरेगी. ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली है, विराट कोहली ने भी लंबे समय बाद शतक लगाकर वापसी की है. ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छा रहा है. लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने पहले टेस्ट में 0 और 25 का स्कोर किया तो ध्रुव जुरेल ने 11 और 1 रन बनाए. दोनों का अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट कैरियर भी तुलनात्मक रूप से नया है. पडिक्कल ने जहां 2 मैचों में 90 रन बनाए हैं तो जुरेल ने 4 मैचों में 202 रन बनाए हैं.

Dhruv jurel & devdutt padikkal.

हालांकि दोनों ही नवोदित बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी की थी. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले मैच में देवदत्त ने 36 और 88 रन बनाए तो ध्रुव ने दूसरे मैच में 80 और 68 रन स्कोर किए थे. हालांकि प्रथम श्रेणी के मैचों में देवदत्त का पलड़ा भारी है, उनके पास अधिक मैच खेलने का अनुभव है.  कप्तान रोहित बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम पर उतरते हैं और देवदत्त पडिक्कल भी दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. ऐसे में पडिक्कल ही कप्तान के लिए जगह खाली कर सकते हैं. एडिलेड की पिच बल्लेबाजों को रास आती है और इस पर तीसरे दिन के बाद से गेंद घूमना शुरू करती है. इस लिहाज से किसी तेज गेंदबाज को रिप्लेस करने पर भी विचार किया जा सकता है लेकिन वह किसी स्पिनर से ही किया जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया में रोहित का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 12 मैच खेले हैं. इसकी 22 पारियों में रोहित ने 1 शतक और 3 अर्द्धशतक के साथ 708 रन बनाए हैं. हालांकि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट खेले हैं और उनमें 29 के औसत से 408 रन बना पाए हैं. ऐसे में रोहित भी अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे, क्योंकि रोहित पिछले 5 मैचों की 10 पारियों में भी केवल 133 रन बना पाए हैं. दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा और दिन रात का यह टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. 

IND vs PAK: दुबई में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी आएंगे नजर 

ENG vs NZ: खिलाड़ी लंच पर, दर्शक मैदान पर, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में पिच को करना पड़ा ‘गार्ड’, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >