Rohit Sharma सिडनी टेस्ट से बाहर! गौतम गंभाीर के जवाब ने मचाई हलचल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट के लिए रोहित शर्मा के टीम में शामिल न होने को लेकर अटकले तेज हो गई हैं. कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का सीधा जवाब न देकर इस खबर को और भी पुख्ता कर दिया है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच कल 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. बुधवार को मेलबर्न मैच में हार के बाद ड्रेसिंग रूम के तल्खी भरे माहौल की खबरें आई थीं. इसके बाद से रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें उड़ने लगी थीं. सिडनी टेस्ट मैच के पहले भी कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं आए. उनकी जगह कोच गौतम गंभीर ने मीडिया को संबोधित किया. उनसे प्रेस कांफ्रेंस में पूछा गया कि क्या रोहित अगले टेस्ट मैच में शामिल होंगे तो गौतम गंभीर ने जवाब देते हुए कहा कि भारतीय टीम की घोषणा टॉस के समय की जाएगी.

रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा है. पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी, जिसमें भारत ने 295 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. लेकिन इसके बाद रोहित की वापसी हुई और एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की. ब्रिसबेन में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. जबकि चौथे टेस्ट में भारत को एक बार फिर 184 रनों से हार झेलनी पड़ी. इन तीनों मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला भी पूरी तरह खामोश रहा है. उन्होंने तीन मैचों की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं. उन्होंने 3, 6, 10, 3, और 9 रन का स्कोर किया है. 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद ले सकते हैं संन्यास

उनके बेहद बुरे प्रदर्शन के बाद उनके संन्यास की खबरें उड़ने लगी थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनने की संभावना ‘कम’ है. हालांकि, वह तुरंत इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा नहीं कर सकते हैं. रोहित टीम में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और बढ़ाने से बचने के लिए इस तरह के फैसले को टाल सकते हैं. आज गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात पर भी बल दिया कि ड्रेसिंग रूम की बातों को वहीं तक रहने देना चाहिए.  

अभ्यास सत्र में भी रहे अनुपस्थित

सिडनी में आज दिन के अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर और अजीत अगरकर जसप्रीत बुमराह से लंबी बात करते देखे गए. इस दौरान रोहित शर्मा फील्डिंग करते नजर नहीं आए. प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर से फिर पूछा गया कि भारत के निर्धारित प्री-मैच अभ्यास के तहत नेट सत्र में रोहित शर्मा भाग ले रहे हैं, क्या वे सिडनी टेस्ट में खेलेंगे. तो गंभीर ने कहा, “मैंने बस इतना कहा कि हम विकेट को देखेंगे और कल प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे. जवाब वही है.

गंभीर नहीं थे पहली पसंद, बीसीसीआई इस दिग्गज को बनाना चाहता था टीम इंडिया का कोच

रोहित का प्रदर्शन पिछली 8 मैचों से बुरी तरह चल रहा है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला पूरी तरह नााकाम रहा. पिछली 15 पारियों में वे केवल 164 रन बना पाए हैं. उनकी खराब पारियों के लिए सुनील गावस्कर के साथ-साथ रवि शास्त्री ने भी उनके संन्यास के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए. अब कल मैच के समय देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं या नहीं. 

बुमराह की गेंदबाजी से परेशान ऑस्ट्रेलिया, प्रधानमंत्री एंथनी ने मजाक में कहा उनके लिए कानून लाएंगे

ड्रेसिंग रूम की बात…, पांचवें टेस्ट से पहले गंभीर ने मचाई हलचल, रोहित-विराट से हुई बातचीत का भी किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >