IND vs AUS, Rishabh Pant Six Video: ऋषभ पंत ने लगाया ऐसा छक्का, कप्तान पैट कमिंस के होश हो गए फाख्ता, देखें वीडियो

Rishabh Pant Six Video: भारत का बल्लेबाजी लाइन अप भले ही फेल हो गया हो, लेकिन ऋषभ पंत गंभीर परिस्थितियों में भी अपनी बल्लेबाजी कौशल में इंटरटेनमेंट जरूर ढूंढ लाते हैं. ताजा मामला पर्थ टेस्ट में लगाए उनके छक्के का है.

Rishabh Pant Six Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू हो गया. भारतीय कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर टिक नहीं पाए. लेकिन ऋषभ पंत ने एक बार फिर साहसी बल्लेबाजी कर टीम को संकट से उबारने की कोशिश की. अपनी 37 रन की पारी के दौरान ऋषभ ने पैट कमिंस की गेंद पर ऐसा छक्का मारा कि उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. ऋषभ ने स्कूप शॉट को मिक्स कर पूरी तरह बैठ कर, कूद फांद करते हुए फाइन लेग पर शॉट लगाया. गेंद उनके अनुमान से अलग स्क्वायर और डीप बैकवार्ड स्क्वायर के बीच से होते हुए सीधे सीमा रेखा से पार जा गिरी. छक्का मारने के बाद ऋषभ खुद भी गेंद को ढूंढते नजर आए. आप वीडियो में देख सकते हैं, कि ऋषभ ने शॉट मारने के बाद साथी बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी के साथ किस तरह जोश में हाथ मिलाया.

भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी तो चुनी लेकिन भारतीय टीम ने 75 रन के अंदर ही 6 विकेट गंवा दिए. विराट कोहली भी मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाए. अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे रेड्डी ने 41 रन बनाए. केएल राहुल ने भी विवादास्पद रूप से आउट दिए जाने से पहले 26 रन की पारी खेली. नीतीश के अतिरिक्त दूसरे सर्वोच्च स्कोरर ऋषभ ही रहे. ऋषभ और रेड्डी की साझेदारी की बदौलत भारत ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए. ऋषभ को पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ के हाथों तो नीतीश रेड्डी को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया. नीतीश भारत के दसवें विकेट के रूप में आउट हुए. जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार विकेट लिए. हालांकि भारत को पहला झटका मिचेल स्टार्क ने दिया, जब यशस्वी उनकी बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे और स्लिप में लपक लिए गए. स्टार्क, कप्तान कमिंस और मिच मार्श ने 2-2 विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >