IND vs AUS: भई मान गए! फिर काम आया सिराज का टोटका, बेल्स बदली और विकेट गिरी, बुमराह को भी नहीं हुआ विश्वास, Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर टोटके के रूप में बेल्स बदलकर भारत को विकेट दिलाने में मदद की है. Mohammad Siraj Changing Bails.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट धुआंधार चल रहा है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोनों टीमें पूरा जोर लगा रही हैं. सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद भारत और कंगारू टीम के लिए जीत ही बहुत जरूरी दिख रही है. एक ओर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने पचासा ठोक दिया है, तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल से पूरी तरह दबाव बनाने की कोशिश की है. विराट और सैम कोंस्टस के विवाद के बाद सिराज की दो गेंदे मार्नस लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर लग गईं. लेकिन इसके अलावा सिराज ने फिर अपना जादू चलाते हुए एक विकेट झटक दिया. Mohammad Siraj Changing Bails.

जादूगर ही हैं सिराज

दरअसल सिराज ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 43 ओवर में दूसरी गेंद के बाद विकेट की गिल्लियों को आपस में बदल दिया. इस मौके पर विराट ने कहा कि मार्नस देखो, मार्नस भी चोट लगने के कारण इससे ज्यादा उत्साहित नहीं दिखे. इसके बाद 45 ओवर की पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा आउट हो गए. बुमराह की गेंद पर ख्वाजा ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन मिडविकेट पर मौजूद केएल राहुल ने उनको कैच कर लिया. वे विश्वास नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद बुमराह सिराज के टोटके पर अचंभित से अपना चेहरा हाथों से छिपाते दिखे. 

पिछले मैच में भी किया था यही टोटका

सिराज ने ब्रिसबेन में हुए पिछले मैच में भी गिल्लियों को बदला था, हालांकि उस मैच में लाबुशेन आउट हुए थे. वे नीतीश राणा की ओवरपिच गेंद पर विराट के हाथों कैच आउट हुए थे. भारतीय गेंदबाज आज 26 दिसंबर से शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के इस मैच में विकेट के लिए तरसते नजर आ रहे हैं. तीन सेशन तक भारत केवल दो विकेट ले पाया है. भारत को पहली सफलता जडेजा ने दिलाई तो दूसरी बुमराह के खाते में आई. 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इस मैच में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उस्मान ख्वाजा ने इस सीरीज में अपना पहला पचासा जड़ा. उन्होंने 121 गेंद पर 57 रन की पारी खेली. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस सीरीज में लगातार विफल हो रही उसकी ओपनिंग जोड़ी ने इस मैच में एक ठोस शुरुआत दी. सैम कोंस्टास और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े. कोंस्टास ने भी अपने डेब्यू मैच में 60 रन बनाए, उनकी पारी में बुमराह की गेंदों पर दो छक्के शानदार रहे. इन दोनों के अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी पचास रन बनाए. तीसरे सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने 62 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं. 

डेब्यू मैच में ही विराट कोहली से भिड़ गए कोंस्टस, मैदान पर हुई गर्मागर्म बहस, देखें वीडियो

“ये जुर्रत है…” सैम कोंस्टास ने बुमराह की गेंदों को बनाया मजाक, हैरान इरफान पठान ने बताया दुस्साहस 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >