अद्भुत! बुमराह ने रचा नया इतिहास, 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने बिशन सिंह बेदी का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Jasprit Bumrah Record

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह वर्तमान विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. इसमें किसी तरह के शक की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि उनके रिकार्ड्स इस बात की गवाही देते हैं. आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत की ओर से सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाले स्पीड स्टार जसप्रीत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गजब का तहलका मचाया हुआ है. उन्होंने इसी सीरीज में अपने 200 विकेट पूरे किए और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बिशन सिंह बेदी के 1977-78 में 31 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में 9 विकेट लेकर इस सीरीज में अपने 30 विकेट पूरे किए थे. पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए कल शुक्रवार को दिन की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को चलता किया. आज दूसरे दिन उन्होंने फिर भारत को पहली सफलता दिलाई. मार्नस लाबुशेन बुमराह की गेंद को पुश कर डिफेंस करना चाह रहे थे, लेकिन विकेट के पीछे कैच कर लिए गए. उन्होंने दूसरी सफलता पाते ही बिशन सिंह बेदी के 53 साल साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जसप्रीत अब ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

32 विकेट – जसप्रीत बुमराह (2024/25)

31 विकेट – बिशन बेदी (1977/78)

28 विकेट – बीएस चंद्रशेखर (1977/78)

25 विकेट – ईएएस प्रसन्ना (1967/68)

25 विकेट – कपिल देव (1991/92)

इसी सीरीज में पूरे किए अपने 200 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में अपने 200 विकेट पूरे किए तो उन्होंने सबसे कम एवरेज के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उन्होंने ट्रेविस हेड का विकेट लेकर 19.56 के न्यूनतम एवरेज के साथ 200 विकेट पूरे किए थे. उन्होंने अपने 44वें मैच में सबसे तेज 200 विकेट लेने का कपिल देव का रिकॉर्ड भी उसी मैच में तोड़ा था. किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में भी बुमराह वकार यूनिस, डेल स्टेन और कैगिसो रबाडा के बाद चौथे गेंदबाज हैं.

एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पर भी नजर

बुमराह इसी मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाने के करीब हैं. बीएस चंद्रशेखर ने 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 35 विकेट लिए थे. इस लिस्ट में दूसरे नाम पर वीनू मांकड़ और सुभाष गुप्ते हैं. दोनों ही दिग्गजों ने 34-34 विकेट लिए हैं. अब बुमराह के पास इन सभी को पीछे छोड़ने का मौका है. बुमराह को इसके लिए अब और 3 विकेट लेने हैं. बुमराह अगर 3 विकेट लेते हैं तो वे 52 साल पुराना रिकार्ड तोड़ देंगे.

वो आखिरी गेंद का सिनेमा, बुमराह ने पहले ‘बालक’ कोंस्टास को आंख दिखाई फिर ख्वाजा को भेजा पवेलियन, सेलीब्रेशन Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >