IND vs AUS: बुमराह के पास ‘दोहरा शतक’ लगाने का मौका, चौथे टेस्ट में करना होगा बस यह काम

IND vs AUS: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चौथे टेस्ट मैच में उतरेंगे तो उनके पास टेस्ट मैचों में विकेटों का दोहरा शतक लगाने का मौका होगा.

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे धाकड़ गेंदबाज हैं. उनकी गेंदों को खेलने में बड़े से बड़ा बल्लेबाज घबराता है. यॉर्कर बाउंसर और तेजी से अंदर आती गेंदें उनकी गेंदबाजी की पहचान हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में तो बुमराह ने और भी कहर ढा रखा है. तीन मैचों में ही वे 21 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अब चौथे टेस्ट में स्पीड स्टार टेस्ट मैचों में अपना 200 विकेट पूरा करने का मौका है. 

जसप्रीत बुमराह अब तक 43 टेस्ट खेल चुके हैं. इनमें उन्होंने 19.52 की औसत से 194 विकेट लिए हैं. बुमराह ने 12 बार 5 विकेट हॉल हासिल किया है. अगर वे दूसरे टेस्ट में 6 विकेट और ले लेते हैं, तो टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले भारत के 12वें गेंदबाज बन जाएंगे. बुमराह ने जिन देशों के खिलाफ खेला है, उनमें वे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफल रहे हैं. उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में ही कपिल देव का कंगारू टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

बुमराह का अन्य देशों के खिलाफ प्रदर्शन

टीममैचविकेटबेस्ट फिगरएवरेज
ऑस्ट्रेलिया10536/3317.15
बांग्लादेश2114/5012.81
इंग्लैंड14606/4522.16
न्यूजीलैंड593/6245.44
द. अफ्रीका8386/6120.76
श्रीलंका2105/249.00
वेस्टइंडीज2136/279.23

बुमराह का इस सीरीज में अब तक का परफॉर्मेंस लाजवाब रहा है. पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 विकेट, दूसरे टेस्ट में 4 विकेट तो तीसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए हैं. चौथे टेस्ट में 6 विकेट लेना उनके लिए कोई बड़ा काम नहीं लगता. वैसे इस सीरीज में बुमराह एक और उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं. अभी यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम पर है, जिन्होंने 2000-01 में 32 विकेट हासिल किए थे. पांचवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 2022-23 में 26 विकेट लिए थे. 21 विकेट के साथ अश्विन छठवें नंबर पर हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड पिछले दो टेस्ट मैचों में जीत के साथ बेहतरीन रहा है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत को इस मैच में जीत जरूरी होगी.

IND vs AUS: ब्रेट ली ने बताई अपनी पसंद, चौथे टेस्ट में यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का टर्निंग प्वाइंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >