वो आखिरी गेंद का सिनेमा, बुमराह ने पहले ‘बालक’ कोंस्टास को आंख दिखाई फिर ख्वाजा को भेजा पवेलियन, सेलीब्रेशन Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में आज 3 जनवरी से शरू हो गया. पहले दिन के आखिरी सेशन में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के बाद जबरदस्त तरीके से सेलीब्रेट किया.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में  टीम इंडिया की कमान एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के हाथों में हैं. उन्होंने सीरीज के पहले मैच में भी कप्तानी की थी. इस मैच में बुमराह ने हरी भरी घास वाली पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय बल्लेाबाज इस मैच में एक बार फिर नाकाम रहे. लेकिन कप्तान बुमराह ने आज आक्रामक खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 22 रन बनाए और फिर बॉलिंग करते हुए सैम कोस्टास के साथ हल्की फुल्की बहस की और दिन की अंतिम गेंद पर ख्वाजा को आउट कर दिया.   

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन के आखिरी सेशन में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच तीखी नोकझोंक हुई. यह घटना के आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर हुई जब ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बुमराह की गेंद पर देरी की और संकेत दिया कि वह स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं हैं. बुमराह अपना रन-अप शुरू कर चुके थे. इस पर बुमराह ने ऐतराज जताया. तनाव को बढ़ाते हुए कोंस्टास ने हस्तक्षेप किया और बुमराह को रुकने का इशारा कर दिया. बुमराह ने कोंस्टास को तुरंत टोका और पूछा कि समस्या क्या है? दोनों खिलाड़ी टकराव के मूड में एक-दूसरे के पास आते जा रहे थे. ऑन-फील्ड अंपायर ने तुरंत स्थिति को शांत किया और दोनों को अलग किया. 

इसके बाद पहले दिन के आखिरी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को शानदार फुलर लेंथ की गेंद फेंकी और ख्वाजा उसे संभाल नहीं सके स्लिप में केएल राहुल ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की.विकेट का जश्न मनाने के बजाय, बुमराह कोंस्टास की ओर मुड़े और तिरछी नजर से देखा. बल्लेबाजों के विफल प्रदर्शन के बाद बुमराह का विकेट भारतीय दर्शकों को खुश कर गया. 

पहले दिन के मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए. एक समय पर टीम इंडिया ने 72 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. ऋषभ पंत की जुझारू 40 रन की पारी की बदौलत भारत ने पाचवें विकेट के लिए जडेजा के साथ 48 रन की साझेदारी की. लेकिन ऋषभ के आउट होने के बाद रेड्डी भी नहीं चल सके और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में उस्मान ख्वाजा का विकेट खोकर 9 रन बना लिए हैं. जिस हिसाब से कोंस्टास और बुमराह के बीच लगातार दूसरे मैच में यह तनातनी बढ़ी है, कल सुबह का दिन देखना लाजवाब रहेगा. 

Virat के क्रिकेट में 2025 अभी नहीं आया! फिर एक बार उसी तरह आउट हुए, देखें Video 

रोहित खेलना चाहते थे सिडनी टेस्ट, क्या गंभीर ने ठुकराई अपील, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >