IND vs AUS: बचपन से मुझे चुनौतियां पसंद हैं, पर्थ टेस्ट से पहले गरजे बुमराह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मैच कल से पर्थ में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के कंधों पर रहेगी. मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में जसप्रीत बुमराह ने अपनी और टीम की तैयारियों को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि हम इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस दौरान उन्होंने रोहित (Rohit Sharma) और विराट (Virat Kohli) को लेकर भी बात की.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कल से पर्थ में खेला जाना है. टीम इंडिया 11 नवंबर को ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी थी. तब से टीम लगातार अभ्यास सत्र में अपना पसीना बहाती हुई नजर आई. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. नियमित कप्तान रोहित पहले ही अनुपस्थित हैं, ऐसे में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह अपनी तैयारियों को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए. बुमराह ने कहा कि वे और उनकी टीम इस सीरीज के लिए तैयार हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह जसप्रीत ने अपनी और टीम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की.

कप्तानी करने का मेरा अपना अंदाज है

जसप्रीत के कार्यवाहक कप्तान बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया. बुमराह ने कहा कि उन्हें पहले भी यह जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने उसका आनंद उठाया था. वे अभी वर्तमान के बारे में सोच रहे हैं. टीम की जिम्मेदारी पर बुमराह ने कहा, “ मुझे जिम्मेदारियां पसंद हैं, बचपन से मुझे चुनौतियां पसंद हैं. मैं टीम के लिए योगदान देना चाहता था, अब कप्तान के तौर पर अगुआई करके बहुत विशिष्ट महसूस कर रहा हूं.” वे भारतीय टीम को विराट और रोहित की कप्तानी से कितना अलग रख पाएंगे, इस सवाल पर जसप्रीत ने कहा कि उनका अपना अलग अंदाज है. वे अपने नजरिए से सोचते हैं. रोहित और विराट के समय उन्होंने सीखा है, लेकिन वे उन्हें फॉलो नहीं करेंगे. बुमराह ने आगे कहा कि जब एक गेंदबाज कप्तान होता है तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है. वह अपने अनुभव से फील्डिंग की सजावट कर सकता है. 

युवा टीम है जोश से लबरेज

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में अब तक की सबसे बड़ी हार को झेलकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच रही है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है. जसप्रीत बुमराह ने प्रेस कांफ्रेंस में शांत अंदाज में ही अपनी टीम के इरादे दर्शा दिए. बुमराह ने कहा कि जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं , तब भी तो ऐसा ही होता है. वे भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं. न्यूजीलैंड श्रृंखला से उन्होंने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां उनके लिए नतीजे अलग रहे हैं. भारतीय टीम में विराट, केएल राहुल और ऋषभ के अलावा सभी बैट्समैन तुलनात्मक रूप से उतने परिपक्व नहीं हैं. अपनी युवा टीम के बारे में सवाल किए जाने पर बुमराह ने कहा कि जब वे आए थे तो वे भी नए थे. सभी नए खिलाड़ी अपने आप को सिद्ध करना चाहते हैं, वे आईपीएल और तमाम क्रिकेट खेलकर आए हैं. प्रेशर झेलना सीख चुके हैं. वे खुद कहते हैं, कि उन्हें चुनौतियां दी जाएं.

Young indian team players during practice session at perth. Image: social media.

टीम का ऐलान कल टॉस से पहले होगा

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सभी खेलप्रेमियों को उत्सुकता है. टीम में ओपनिंग के लिए देवदत्त पडिक्कल साथ ही आलराउंडर के रूप में नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक का चुनाव करना होगा. पेस बॉलिंग अटैक में कप्तान के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद रहेंगे. जहां तक पर्थ की बात की जाए तो इस पिच पर रफ्तार और उछाल ही इसकी विशेषता है. ऐसे में भारतीय टीम संभवतः एक और तेज गेंदबाज उतारना चाहेगी. हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक का चुनाव करना होगा. जसप्रीत ने हंसते हुए कहा कि टीम टॉस के समय ही अंतिम एकादश का खुलासा करेगी. उन्होंने कहा ,‘‘हमने अंतिम एकादश तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जायेगा.’’

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अन्य खिलाड़ी- रोहित शर्मा (अनुपस्थित), शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >