ड्रेसिंग रूम की बात…, पांचवें टेस्ट से पहले गंभीर ने मचाई हलचल, रोहित-विराट से हुई बातचीत का भी किया खुलासा

IND vs AUS: पांचवें टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी रणनीति का खुलासा किया है. उन्होंने ड्रेसिंग रूम की बात को वहीं तक रहने की भी बात कही है. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को भारत अपने पास बरकरार रखेगा.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच कल 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 184 रनों से हार झेली थी. इसके बाद वह सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई. मेलबर्न टेस्ट के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की भारतीय टीम से काफी सख्त लहजे बातचीत की खबर आई थी. अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी की है. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिये और उन्होंने खिलाड़ियों से ‘ईमानदारी’ से बातचीत की क्योंकि प्रदर्शन ही उन्हें टीम में रख सकता है.

ड्रेसिंग रूम की बात वहीं रहनी चाहिए

ड्रेसिंग रूम में तनाव की रिपोर्ट के बीच गंभीर ने कहा कि वे सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच नहीं. हेड कोच गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ कोच और खिलाड़ी के बीच की बात ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिये. तल्ख शब्द. ये सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच नहीं जब तक ईमानदार लोग ड्रेसिंग रूम में हैं, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. आपको एक ही चीज ड्रेसिंग रूम में रख सकती है और वह है प्रदर्शन. ईमानदारी से बात कही गई और ईमानदारी महत्वपूर्ण है.”

हर खिलाड़ी को पता है कहां सुधार करना है

गंभीर की पहले की टिप्पणियों को रोहित शर्मा के साथ उनके संबंधों में आई खटास के रूप में देखा गया था. लेकिन गौतम गंभीर ने उस पर कहा कि उन्होंने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से टेस्ट मैच जीतने की रणनीति के अलावा कोई बात नहीं की. उन्होंने कहा,‘‘ हर खिलाड़ी को पता है कि उसे कहां सुधार करना है. हमने उनसे एक ही बात की है कि टेस्ट मैच कैसे जीतने हैं.’’ इसके साथ ही गौतम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को भारतीय टीम के पास बरकारार रहने की भी उम्मीद जताई है.

पांचवें टेस्ट से आकाशदीप बाहर

भारत अंतिम मैच में जीत दर्ज करने के लिए काफी जोर लगा रहा है. सिडनी टेस्ट से पहले गंभीर ने इस बात को पुष्ट भी कर दिया है. पांचवें टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज आकाशदीप को पीठ में खिंचाव के चलते बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह किसे शामिल किया जाएगा, इस बात का खुलासा गंभीर ने नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए मिचेल मार्श की जगह ब्यु वेब्स्टर को शामिल किया है.

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव, मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

सिडनी टेस्ट पर आई बड़ी खबर, क्यूरेटर ने बताया कैसा रहेगा पिच का मिजाज

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई से ली गई है)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >