पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव, मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कल 3 जनवरी से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को मौका दिया गया है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए मिचेल मार्श को बाहर कर दिया है. उनकी जगह ब्यू वेबस्टर को मौका दिया गया है. सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले कप्तान पैट कमिंस ने इसकी घोषणा की. ब्यू वेबस्टर एससीजी में डेब्यू करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले 469वें टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे. 

मिचेल मार्श के लिए यह सीरीज बढ़िया नहीं रही है. 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस सीरीज में 10.42 की औसत से केवल 73 रन बनाए हैं. उनकी पिछली पांच पारियों में  9, 5, 4, 2 और 0 के स्कोर बनाए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे मुश्किल में हैं. वे गेंदबाजी में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं, उन्होंने पूरी सीरीज में केवल 3 विकेट लिए हैं. हालांकि पर्थ में हुए टेस्ट के बाद उनकी पीठ में शिकायत हुई थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने तीन टेस्ट और खेले, लिहाजा चोट उनके टीम से बाहर होनी की वजह नहीं बनी, बल्कि उनके प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधन को मार्श की जगह वेबस्टर को मौका देने का मौका मिला. कमिंस ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि मार्श ने स्पष्ट रूप से इस श्रृंखला में रन नहीं बनाए हैं और शायद विकेट भी नहीं ले पाए हैं. इसलिए हमने महसूस किया कि अब समय आ गया है कि हम तरोताजा हो जाएं और ब्यू बहुत बढ़िया रहे.

वेबस्टर का कैरियर

ब्यू वेबस्टर वेबस्टर का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रदर्शन लाजवाब रहा है. उन्होंने 93 मैचों में 37.83 की औसत से 5297 रन बनाए हैं. जबकि इसी दौरान उन्होंने 148 विकेट भी लिए हैं. 2022 से उनका परफॉर्मेंस और भी लाजवाब रहा है. उन्होंने इस दौरान  57.10 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि 31.70 की औसत से 81 विकेट भी लिए हैं. भारत ए के खिलाफ दो अनौपचारिक मैचों में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वे ब्यू के लिए बहुत उत्साहित हैं.

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत की ओर से हासिल की ऑलटाइम सर्वोच्च रेटिंग

स्टार्क भी फिट घोषित

चौथे टेस्ट के बाद मिचेल स्टार्क की पसलियों में चोट की सूचना आई थी, लेकिन टीम स्टाफ ने यह साफ किया कि यह सामान्य प्रक्रिया है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उनके स्वस्थ होने की पुष्टि कर दी है. मिचेल स्टार्क कंगारू टीम की गेंदबाजी आक्रमण का मजबूत आधार रहे हैं. यशस्वी जायसवाल के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है, ऐसे में इस अहम मैच में टीम उनके बिना नहीं उतरना नहीं चाहती. 

पांचवें टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिच स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

Virat से सब डरते हैं…राहुल द्रविड़ होते तो, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने गंभीर को ये करने की दी सलाह 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >