IND vs AUS, 1st Test, Day 1: जियो कैप्टन जियो…, ऑस्ट्रेलिया को घर में ढेर कर भारत ने की वापसी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया. पहली पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज चल नहीं सके और 150 रन पर ही ऑलआउट हो गए. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी वही हाल रहा. ऐसी पिच बनाई गई है कि बल्लेबाज के लिए टिक ही नहीं पा रहे. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 4 विकेट लेकर कंगारू दल में तहलका मचा दिया है.

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 150 रन बनाए. जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने का जरा भी मौका नहीं दिया. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हेजलवुड की गेंद पर छक्का जड़ा उसके बाद गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई पारी को तहस नहस कर दिया. 

भारत के 150 रन के ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 67 रन बना लिए हैं. लेकिन इन रनों को बनाने के लिए उसने अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान जसप्रीत बुमराह की लहराती गेंदों का कंगारू बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. कप्तान जसप्रीत ने अपने दूसरे ओवर में ही भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने नाथन मैकस्वीनी को एलबीडब्लू आउट कर दिया. भारत को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और बुमराह ने दूसरे ओपनर उस्मान ख्वाजा को भी विराट कोहली के हाथों कैच कराया. सोने पर सुहागा तब हुआ जब कप्तान ने ख्वाजा के बाद उतरे स्टीव स्मिथ को भी अगली ही गेंद पर गोल्डन डक (शून्य पर आउट) कर दिया. 19 रन पर ही तीन विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गई.

 BGT: ऋषभ किस टीम में जा रहे? IPL नीलामी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी परेशान

कप्तान की राह चले सिराज

भारतीय कप्तान का कहर काफी नहीं था. बुमराह की राह चले सिराज ने भी सुर में सुर मिलाया और दनादन अपनी गेंदों में तेजी की गरज दिखाई. सिराज ने भी दो विकेट निकाले. मार्नस लाबुशेन ने 52 गेंद में मात्र 2 रन बनाए लेकिन सिराज के आगे उनकी चालाकी एक न चली. उनकी गेंद पर मार्नस सीधे विकेटों के सामने पकड़े गए और पगबाधा आउट हो गए. मिचेल मार्श भी सिराज की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा कर चलते बने. भारत के खिलाफ हमेशा बड़ी पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को नवोदित पदार्पण सितारा हर्षित राणा ने बोल्ड कर दिया. 

IND vs AUS: Mohammed Siraj celebrates with teammates the wicket of Australia’s Marnus Labuschagne

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के 150 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 67 रन बना चुका है और उसके 7 विकेट पवेलियन में लौट चुके हैं. भारत के लिए आज दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को आज उनकी टेस्ट कैप पहनाई गई. नीतीश ने अपने चुनाव को सिद्ध करते हुए भारतीय पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए. नीतीश ने 41 रनों का योगदान दिया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >