धर्मशाला में बारिश जारी, ओवर्स की कटौती शुरू; जानें क्या है कट ऑफ टाइम?

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है, जिसके चलते टॉस में देरी हो रही है. अब ओवर्स कटना शुरू हो गया है.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहला वनडे मुकाबला पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है. टॉस दोपहर 1 बजे होना था. लेकिन बारिश के कारण अभी तक टॉस नहीं हो सका है. अब मुकाबले में ओवर्स कटना शुरू हो गए हैं. वहीं इस मुकाबला का कट ऑफ टाइम 6.32 तक है. अगर तब तक मैच शुरू नहीं होता है तो मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा.

धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, लेकिन फिलहाल बारिश ने टॉस का मजा किरकिरा कर दिया है. इतिहास इस मायने में नया है कि दोनों टीमें पहली बार किसी बाइलेटरल वनडे सीरीज में टकरा रही हैं.

नए चेहरों पर नजरें

टीम इंडिया इस सीरीज में अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमा रही है. विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाजों की लॉटरी लग सकती है. माना जा रहा है कि आज के मैच में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार में से किसी एक खिलाड़ी को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जहां टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. इन 4 मैचों में से 3 में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर टाई रहा था. अफगान टीम आज तक वनडे फॉर्मेट में भारत को हराने का स्वाद नहीं चख सकी है. दोनों टीमें आखिरी बार 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में दिल्ली के मैदान पर आमने-सामने थीं, जहाँ भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलते हुए 8 विकेट से एकतरफा मात दी थी.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी

भारत– शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार.

अफगानिस्तान– इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी/इकराम अलिखिल , राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान.

इसे भी पढ़े- डेनियल व्याट हॉज ने जड़ा शानदार शतक, मैदान पर अनोखे अंदाज में बेटी पर लुटाया प्यार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >