मात्र 250 रुपये में ले सकते हैं भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का मजा, BCCI ने जारी की टिकट की कीमतें

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टिकटों की कीमतें घोषित कर दी गई हैं. टिकट 250 रुपये से शुरू हैं और एक टिकट पूरे पांच दिनों के मैच के लिए मान्य रहेगा.

IND vs AFG Test Tickets Prices: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टिकटों की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट एसोसिएसन ने 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ स्थिति महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टिकट की कीमत जारी कर दी है.

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि खरीदा गया एक टिकट पूरे पांच दिनों के टेस्ट मैच के दौरान मान्य रहेगा. यानी दर्शकों को मैच के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी.

250 रुपये से शुरू होगा टिकट

‘द ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटों की शुरुआती कीमत 250 रुपये रखी गई है. साउथ अपर टियर (ब्लॉक A और B) के जनरल स्टैंड के टिकट 250 रुपये में उपलब्ध होंगे. वहीं, साउथ पवेलियन-A के लिए दर्शकों को 2,000 रुपये चुकाने होंगे, जबकि हरभजन सिंह पवेलियन-B की सीटों की कीमत 2,500 रुपये निर्धारित की गई है.

इसके अलावा, कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 4,000 रुपये से शुरू होते हैं, जहां दर्शकों को एसी में बैठने की सुविधा मिलेगी. वहीं, प्रीमियम अनुभव चाहने वाले प्रशंसक AC लाउंज (लेवल-1) का विकल्प चुन सकते हैं. इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गई है, जिसमें AC सीटिंग के साथ-साथ मुफ्त भोजन की सुविधा भी शामिल है.

श्रेणीस्टैंड / सेक्शनकीमत (रुपये)सुविधाएं
जनरल स्टैंडसाउथ अपर टियर (ब्लॉक A और B)₹250सामान्य बैठने की व्यवस्था
पवेलियनसाउथ पवेलियन-A₹2,000मानक पवेलियन सीटिंग
पवेलियनहरभजन सिंह पवेलियन-B₹2,500प्रीमियम पवेलियन सीटिंग
कॉर्पोरेट बॉक्सकॉर्पोरेट बॉक्स₹4,000+वातानुकूलित (एयर-कंडीशंड) एन्क्लोजर
प्रीमियम हॉस्पिटैलिटीएसी लाउंज (लेवल-1)₹10,000एसी सीटिंग और मुफ्त भोजन

दोनों टीमों ने शुरू की अभ्यास

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आंशिक रूप से शुरू हो चुकी है. वहीं, अफगानिस्तान टीम चंडीगढ़ पहुंच गई है और दोनों टीमें मंगलवार से महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत कर दी है.

8 साल बाद खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेला गया है. यह मुकाबला 2018 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम को पारी और 262 रन से जीत मिली थी. अब दोनों के बीच यह दूसरा टेस्ट मैच 8 साल बाद खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: आकिब नबी की भारतीय टीम में एंट्री, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए स्क्वाड में किया गया शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >