IND vs AFG 3rd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. जानिए मैच का समय, लाइव प्रसारण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का आखिरी मौका होगा. मेहमान टीम सीरीज में हार का सामना कर चुकी है, लेकिन आखिरी मैच जीतकर सकारात्मक नोट पर दौरे को खत्म करना चाहेगी. चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है. ऐसे में अफगानिस्तान के स्पिनरों से भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती मिल सकती है. यह मुकाबला काफी मजेदार होगा. आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं…

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे शनिवार, 20 जून 2026 को खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा और उससे तीस मिनट पहले 1 बजे टॉस होगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे का प्रसारण कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा. जियोहॉटस्टार पर इस मुकाबले को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

फ्री में कैसे देखें यह मुकाबला?

वहीं बिना पैसे खर्च किए आप भारत बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते है. आप फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जियाउर रहमान शरीफी.

यह भी पढ़ें: ‘सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, वैभव सूर्यवंशी भगवान के बेटे’, पूर्व भारतीय कप्तान के बयान ने मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >