WCL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मैच, आयोजकों ने भारतीय खिलाड़ीयों के बाहर होने की वजह से किया रद्द

IND C vs PAK C match canceled in WCL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का मुकाबला रद्द कर दिया गया है. WCL ने कहा कि यह मैच कुछ लोगों की भावनाएं आहत कर सकता था और भारतीय खिलाड़ियों को भी इससे असहजता हुई. आयोजकों ने खेद जताते हुए कहा कि वे किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते.

IND C vs PAK C match canceled in WCL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा. यह मैच 20 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाना था, लेकिन आयोजकों ने इसे रद्द कर दिया है. शनिवार देर रात WCL ने एक बयान में कहा कि अगर यह मैच होता, तो इससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो सकती थीं और भावनात्मक माहौल बन सकता था. इसी वजह से उन्होंने इसे रद्द करने का फैसला लिया. आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए वॉलीबॉल मैच के बाद इस क्रिकेट मुकाबले की घोषणा की थी ताकि प्रशंसकों के लिए कुछ खुशनुमा यादें बनाई जा सकें. हालांकि, यह निर्णय कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला साबित हुआ और भारतीय लीजेंड्स को भी इससे असहजता हुई. इसी वजह से इस मुकाबले को रद्द करने का निर्णय लिया गया. WCL ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए खेद प्रकट करते हैं.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, जो टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में खेलने वाले थे, उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष स्पष्ट किया. शनिवार देर रात ट्वीट और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए धवन के आधिकारिक हैंडल से एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, “यह औपचारिक रूप से दोहराना और पुष्टि करना है कि शिखर धवन आगामी WCL लीग में पाकिस्तान टीम के खिलाफ किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. यह निर्णय पहले ही 11 मई 2025 को कॉल और व्हाट्सएप बातचीत के दौरान आयोजकों को सूचित कर दिया गया था.”

बयान में आगे लिखा गया, “भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और तनाव को ध्यान में रखते हुए, धवन और उनकी टीम ने सोच-समझकर यह निर्णय लिया है. हम इस विषय में टूर्नामेंट से सहयोग और समझ की अपेक्षा करते हैं.” धवन ने अपने ट्वीट में लिखा, “जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ा हूं. मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता. जय हिंद!”

इससे पहले भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों जैसे सुरेश रैना और शिखर धवन ने मीडिया को बताया था कि वे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भाग नहीं लेंगे. सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी इसी तरह का रुख अपनाया है. हरभजन सिंह और पठान बंधुओं ने भी इसमें भाग न लेने की घोषणा कर दी थी.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन खिलाड़ियों ने यह निर्णय पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक हालातों को देखते हुए लिया. भारत की WCL टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरॉन और विनय कुमार जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं. ईमेल में कहा गया कि यह निर्णय मौजूदा भू-राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था.

आयोजकों ने मांगी माफी, कहा- “हमारा उद्देश्य सिर्फ खुशियां देना था”

आयोजकों ने जब इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा की, तो उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ प्रशंसकों को कुछ खुशगवार पल देना था. आयोजकों ने हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान वॉलीबॉल मुकाबले और अन्य खेलों में दोनों देशों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा का हवाला देते हुए कहा, “हम WCL में हमेशा से क्रिकेट को प्यार करते आए हैं और हमारा एकमात्र उद्देश्य प्रशंसकों को खुशी के पल देना रहा है. हाल ही में यह खबर सुनने के बाद कि पाकिस्तान की हॉकी टीम इस साल भारत आ रही है, और भारत-पाकिस्तान वॉलीबॉल मुकाबला तथा अन्य खेलों में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हमने सोचा कि WCL में भी भारत-पाकिस्तान मैच करवाकर कुछ अच्छी यादें बनाई जा सकती हैं. लेकिन शायद इस प्रक्रिया में हम अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत कर बैठे और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं भी उत्पन्न हो गईं.”

WCL क्या है और इसका मालिक कौन है?

WCL 2025 टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त तक बर्मिंघम, नॉर्थहैम्पटन, लीसेस्टर और लीड्स जैसे इंग्लैंड के शहरों में आयोजित होना है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा अधिकृत है और इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारे हिस्सा ले रहे हैं. इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें  भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. यह लीग भारतीय रैपर और कलाकार हर्षित तोमर और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के संयुक्त स्वामित्व में है. लीग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हर्षित तोमर इसके CEO हैं, और दोनों को कई प्रमोशनल इवेंट्स में एक साथ देखा गया है.

ICC: धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारत के इस युवा खिलाड़ी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, जानें क्या है वजह?

Record: 17 साल के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास,हैट्रिक से धमाका कर लिया फाइव-फर

BCCI का अगला अध्यक्ष कौन होगा? 70 साल के रोजर बिन्नी होंगे रिटायर, जल्द बदलाव संभव!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >