एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो

3 Super Over in Nepal vs Nederlands: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में टी20 त्रिकोणीय सीरीज के तहत नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए दूसरे मैच में नीदरलैंड्स ने रोमांचक जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक मुकाबले की खासियत रही कि इसका नतीजा तीसरे सुपर ओवर में जाकर तय हुआ.

3 Super Over in Nepal vs Nederlands: किसी क्रिकेट मैच में खेल अंतिम गेंद तक जाए, तो मैच का रोमांच बढ़ जाता है. फिर वही खेल सुपर ओवर तक जाए, तो रोमांच दोगुना बढ़ जाता है. लेकिन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इतिहास रचता हुआ मुकाबला देखा गया जब नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच खेला गया रोमांचक टी20 मुकाबला तीसरे सुपर ओवर तक पहुंच गया. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में नेपाल, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है. यह पहली बार है कि जब किसी पुरुष प्रोफेशनल मैच में दोबारा तीन सुपर ओवर खेले गए हैं. अंततः नीदरलैंड्स ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में नेपाल को हरा दिया. 2024 में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की महाराजा टी20 लीग में भी तीन सुपर ओवर देखने को मिले थे, जब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुबली टाइगर्स और कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच खेले गए मैच का फैसला तीसरे सुपर ओवर में हुआ था. 

ग्लासगो के टिटवुड मैदान पर खेले गए इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन पूरे किए. जिसके जवाब में नेपाल को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. नंदन यादव ने काइल क्लेन के खिलाफ 4, 2, 2 और एक और चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया और नेपाल ने भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बना दिए. इस तरह मुकाबला पहले सुपर ओवर में पहुंचा. 

पहला सुपर ओवर- दोनों टीमों ने बनाए 19 रन

नेपाल की ओर से पहले सुपर ओवर में कुशल भुर्तेल ने डेनियल डोरम की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ा, जिससे नेपाल ने 19 रन बनाए. डोरम ने नियमित ओवरों में चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे, लेकिन सुपर ओवर में उन्हें मार पड़ी. जवाब में माइकल लेविट ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और मैक्स ओ’डाउड ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मुकाबला दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा. 

दूसरा सुपर ओवर- फिर 17-17 रन बने

दूसरे सुपर ओवर में इस बार ललित राजबंशी को गेंद सौंपी गई और नीदरलैंड्स ने फिर 17 रन बना दिए. नेपाल की ओर से रोहित पौडेल ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने चौका जड़ा. आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे और ऐरी ने क्लेन को काउ कॉर्नर पर छक्का मारकर फिर 17 रन जड़ दिए, इस तरह नेपाल ने फिर से मुकाबले को तीसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया.

तीसरा सुपर ओवर- नेपाल का खाता भी नहीं खुला

इतिहास बने तीसरे सुपर ओवर में जाख लायन-कैचेट ने गेंदबाजी की और रोहित पौडेल तथा रूपेश सिंह दोनों को आउट कर नेपाल को एक भी रन नहीं बनाने दिया. यानी तीसरे सुपर ओवर में नेपाल खाता भी नहीं खोल सका. फिर नीदरलैंड की ओर से लेविट ने संदीप लामिछाने की गेंद पर लंबा छक्का लगाकर नीदरलैंड्स को जीत दिला दी.

नेपाल vs नीदरलैंड मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे. इसमें तेजा निदामनुरू ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, उनके अलावा विक्रमजीत सिंह ने 30, साकिब ज़ुल्फिकार ने 25 रन और माइकल लेविट ने 20 रनों का योगदान दिया. वहीं नेपाल की ओर से तेज गेंदबाज नंदन यादव ने 2 विकेट तो संदीप लामिछाने ने तीन विकेट लिए. 

इसके जवाब में नेपाल की पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज बेन फ्लेचर ने लोकेश बम को पहले ही ओवर में आउट किया, फिर क्लेन ने अनिल साह को पवेलियन भेजा. लेकिन इसके बाद कुशल भुर्तेल और रोहित पौडेल (48 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी कर पांच ओवर में स्कोर 52/2 तक पहुंचा दिया. डोरम ने भुर्तेल (34) को आउट कर साझेदारी तोड़ी. आखिरी पांच ओवरों में नेपाल को 56 रन चाहिए थे और उन्होंने पूरे भी किए, लेकिन तीन सुपर ओवर में आखिरकार नीदरलैंड्स ने जीत दर्ज की.

IND vs ENG: 2022 सबसे अंधकारमय था, दोबारा वहां नहीं जाना चाहता; करुण नायर की आपबीती

सचिन से कभी नहीं, लेकिन कोहली से होती थी ‘जलन’, जेम्स एंडरसन ने खोला बहुत बड़ा राज

IND vs ENG: कुलदीप और जडेजा को मिला हरभजन का साथ, की प्लेइंग XI में रखने की पैरवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >