सचिन की टीम इंडिया, संगाकारा की श्रीलंकाई टीम, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

IMLT20: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत 22 फरवरी से होनी है. इस शृंखला का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होना है.

IMLT20: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ियों के लिए आयोजित इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत 22 फरवरी से होने जा रही है. पहला मैच श्रीलंका और भारत के बीच ही होना है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर रही हैं. पहले भारत ने अपनी टीम घोषित की, उसके बाद श्रीलंका और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस लीग में भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे.

यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 16 मार्च के बीच मुंबई, वडोदरा और रायपुर में खेला जाएगा. सभी टीमों के अनुभवी खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान में उतरकर अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांट का एहसास कराएंगे. भारतीय मास्टर्स की कमान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर संभालेंगे. वहीं श्रीलंका मास्टर्स की अगुवाई दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा करेंगे. जबकि ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन के हाथों में होगी.

शुक्रवार को भारतीय मास्टर्स टीम की घोषणा की गई, जिसमें विश्व कप विजेता युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. टीम में ऑलराउंडर और अनुभवी गेंदबाजों को भी जगह दी गई है, जो टीम को संतुलित बनाएंगे. उनके अलावा तेज गेंदबाज विनय कुमार और नयन ओझा जैसे पूर्व खिलाड़ी भी मेन इन ब्लू का हिस्सा हैं. 

श्रीलंका की टीम में कप्तान कुमार संगाकारा के अलावा कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. रोमेश कालूवितरणा, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और उपुल थरंगा जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स टीम में शेन वॉटसन के अलावा अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श और ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन शामिल हैं. जेसन क्रेजा और नाथन कूल्टर नाइल भी इस टीम का हिस्सा हैं. भारत में खेलने का अच्छा अनुभव रखने वाले शॉन मार्श इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इस मौके पर इरफान पठान ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और कहा कि वह इस नए सफर को लेकर बेहद रोमांचित हैं. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर और अन्य साथियों के साथ बिताए पुराने यादगार पल फिर से ताजा होंगे. वहीं, यूसुफ पठान ने भी अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वह और उनके भाई इरफान 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे उन्होंने 2007 में टीम को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, वैसे ही इस बार भी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स को विजेता बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

श्रीलंका मास्टर्स टीम

कुमार संगाकारा (कप्तान), रोमेश कालुविथराना, अशान प्रियंजन, उपुल थरंगा, नुवान प्रदीप, लाहिरू थिरिमाने, चिंताका जयसिंघे, सीकुगे प्रसन्ना, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, धम्मिका प्रसाद, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, असेला गुणरत्ने, चतुरंगा डी सिल्वा.

इंडियन मास्‍टर्स टीम

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, युसूफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शाहबाज नदीम, राहुल शर्मा, नमन ओझा, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, अभिमन्यु मिथुन.

ऑस्ट्रेलिया मास्‍टर्स टीम

शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, पीटर नेविल, बेन डंक, डेनियल क्रिस्टियन, बेन कटिंग, नाथन रीडन, जेसन क्रेजा, जेवियर डोहार्टी, जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल, कैलम फर्ग्युसन, ब्रायस मैक्गेन, बेन हिलेफ्नहास और बेन लॉकलिन.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >