क्रिस गेल का आया तूफान और उड़ गया इंग्लैंड, IML में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 8 रन से दी शिकस्त

IML 2025: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड मास्टर्स को 8 रनों से मात देकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

IML 2025: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड मास्टर्स को 8 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गये मुकाबले में वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने हरफनमौला प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज मास्टर्स की पारी की शुरुआत क्रिस गेल (Chris Gayle) और ड्वेन स्मिथ (Dwayne Smith) ने तूफानी अंदाज में की. दोनों ने पहले 7 ओवरों में ही 77 रनों की धमाकेदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. क्रिस गेल ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे, जबकि ड्वेन स्मिथ ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए. उनकी इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने टीम को शानदार शुरुआत दी. International Masters League.

इयान मोर्गन की अगुवाई वाली इंग्लैंड मास्टर्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह वेस्टइंडीज की आक्रामक शुरुआत को रोकने में असफल रही, जिससे पावरप्ले में ही 69 रन बन गए. हालांकि, इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और वेस्टइंडीज की रनगति पर लगाम लगाई. क्रिस स्कोफील्ड ने ओपनिंग साझेदारी तोड़ी, जबकि मोंटी पनेसर ने लगातार तीन विकेट झटककर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया. 10 ओवरों में 90/2 के स्कोर से आगे बढ़ रही वेस्टइंडीज की टीम 15 ओवरों में 113/5 तक सिमट गई. England Masters vs West Indies Masters.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

इसके बाद देवनारिन और एश्ले नर्स ने टीम की पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 44 रन जोड़ते हुए स्कोर को 179/6 तक पहुंचा दिया. देवनारिन ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे, जबकि नर्स ने 13 गेंदों में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मोंटी पनेसर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि क्रिस स्कोफील्ड ने 2 और क्रिस ट्रेमलेट ने 1 विकेट लिया. हालांकि, ट्रेमलेट और टिम ब्रेसनन दोनों ही काफी महंगे साबित हुए और 48-48 रन लुटा बैठे. ENG vs WI

इंग्लैंड मास्टर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की, जहां सलामी बल्लेबाज फिल मस्टर्ड ने 19 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था. कप्तान इयोन मोर्गन ने 13 गेंदों में 22 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. WI vs ENG

हालांकि इसके बाद रवि रामपॉल और जेरोम टेलर ने इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया. इसके बाद सुलेमान बेन और एश्ले नर्स की स्पिन जोड़ी ने लगातार तीन विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की टीम 10 ओवरों में 76/5 के स्कोर पर संघर्ष करती नजर आई. हालांकि, क्रिस स्कोफील्ड और क्रिस ट्रेमलेट ने सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़कर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा. 

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी, लेकिन ड्वेन स्मिथ की सटीक गेंदबाजी के चलते वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज मास्टर्स ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इंग्लैंड मास्टर्स 171/8 का स्कोर ही बना सका और 8 रन से मुकाबला हार गया. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया. जेरोम टेलर, रवि रामपॉल और सुलेमान बेन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि एश्ले नर्स और ड्वेन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिया.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, 2025 में इंग्लैंड मास्टर्स की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. इससे पहले इंग्लैंड को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था. टीम लगातार दो मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई है.

BCCI की मेजबानी में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महासंग्राम, 3 बार भिड़ंत!

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ कैसा है रोहित शर्मा का रिश्ता? शिखर धवन ने खोले पुराने राज 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >