ताबड़तोड़ बरसे रन, कंगारुओं ने किया इंग्लैंड का शिकार, सेमीफाइनल में आज भारत vs ऑस्ट्रेलिया

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने इंग्लैंड मास्टर्स को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. अब आज 13 फरवरी को उसका मुकाबला इंडिया मास्टर्स से होगा. England vs Australia.

IML 2025: ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला गुरुवार को इंडिया मास्टर्स से होगा. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना नंबर 2 पर काबिज इंडिया मास्टर्स से होगा. International Masters League.

इंग्लैंड मास्टर्स की मजबूत शुरुआत

इंग्लैंड मास्टर्स (England Masters) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इयोन मोर्गन और टिम एम्ब्रोस की विस्फोटक पारियों की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिल मस्टर्ड (17 गेंदों पर 17 रन) ने मोर्गन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. मोर्गन ने 27 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे. England vs Australia.

मस्टर्ड को ब्रायस मैकगेन ने आउट किया. मोर्गन के आउट होने के बाद एम्ब्रोस ने पारी संभाली और डैरेन मैडी (29 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की. एम्ब्रोस ने 44 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. टिम ब्रेसनन (8 गेंदों पर नाबाद 18 रन) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 209/5 का स्कोर खड़ा किया. AUS vs ENG

ऑस्ट्रेलियाई क्रिश्चियन-रियरडन की विस्फोटक बल्लेबाजी

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (Australia Masters) ने अपने बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक बदलाव किया. शॉन मार्श और डेनियल क्रिश्चियन की नई सलामी जोड़ी ने 52 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. मार्श ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए. क्रिश्चियन ने 28 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे.

क्रिश्चियन के आउट होने के बाद नाथन रियरडन ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 39 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के शामिल थे. क्रिश्चियन और रियरडन के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद रियरडन ने बेन कटिंग (12 रन) और पीटर नेविल (28 रन) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन टिम ब्रेसनन ने अपने शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड मास्टर्स की वापसी कराई.

ब्रेसनन ने 5 विकेट झटके. उन्होंने पहले क्रिश्चियन, फिर नेविल और जेम्स पैटिंसन को लगातार गेंदों पर आउट किया. अंत में बेन लॉफलिन को आउट करके ब्रेसनन ने पांचवां विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में दो रन की जरूरत थी. ऐसे में कप्तान शेन वॉटसन ने संयम बनाए रखा और पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई.

अब सेमीफाइनल में India Masters vs Australia Masters

इंडिया मास्टर्स (India Masters) की टीम ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की कप्तानी में अपने पांच लीग मैचों में आठ अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया. अब इंडिया मास्टर्स का मुकाबला गुरुवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (IND vs AUS) से होगा. यह मुकाबला भी रायपुर में ही खेला जाएगा. शाम को 7.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में कप्तान सचिन तेंदुलकर की वापसी हो सकती है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. India Masters vs Australia Masters.

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कुमार संगकारा की श्रीलंका टीम शुक्रवार को वेस्टइंडीज मास्टर्स से भिड़ेगी. फाइनल मुकाबला रविवार 16 मार्च को खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले भी रायपुर में ही होंगे. आप इन सभी मुकाबलों का आनंद टीवी पर कलर्स सिनेप्लेक्स पर उठा सकते हैं, जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.

इंडिया मास्टर्स टीम: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, शहबाज नदीम, राहुल शर्मा, नमन ओझा, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, अभिमन्यु मिथुन और सौरभ तिवारी.

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स: शेन वॉटसन (कप्तान), कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक (विकेट कीपर), पीटर नेविल (विकेट कीपर), बेन हिल्फेनहास, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैकगेन, जेम्स पैटिंसन, जेसन क्रेजा, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी.

बंद करो ये अटकलें, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वेंगसरकर का करारा जवाब, हिटमैन के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात

‘क्रिकेट के मक्का’ को 45 करोड़ का नुकसान, भारतीय क्रिकेट बना वजह, अब ऐसे होगी भरपाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >