ILT20 क्रिकेट में अविष्का फर्नांडो का तूफान, चौके छक्कों की बरसात कर बना डाला रिकॉर्ड, Video

ILT20: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) की विस्फोटक पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने 16 गेंद में फिफ्टी मारकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

ILT20: संयुक्त अरब अमीरात में ILT20 क्रिकेट लीग में शुक्रवार की बीती शाम को धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिला. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) की विस्फोटक पारी ने शारजाह वॉरियर्स को ILT20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में मदद की. दुबई कैपिटल्स द्वारा दिए गए 202 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए फर्नांडो ने महज 27 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने टूर्नामेंट में 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया. उनकी पारी में 8 छक्के और 6 चौके शामिल थे, जिससे वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में पांच विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. यह इस लीग का सबसे तेज 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बन गया.

11 जनवरी से शुरू हुए ILT20 टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला 17 जनवरी को खेला गया, जिसमें रनों की जोरदार बरसात देखने को मिली. यह रोमांचक मैच शारजाह वॉरियर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच हुआ, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दुबई कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शाई होप ने 52 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 28 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 27 रनों का योगदान दिया. शारजाह वॉरियर्स की गेंदबाजी में कप्तान टिम साउथी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए. 

अविष्का फर्नांडो की रिकॉर्ड पारी

202 रन का पीछा करने उतरे वॉरियर्स की पारी की शुरुआत जॉनसन चार्ल्स और जेसन रॉय ने की. चार्ल्स ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि रॉय ने 26 रनों का योगदान दिया. हालांकि, दोनों जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद फर्नांडो इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे. उन्होंने गुलबदीन नैब के पहले ओवर में चौका मारकर अपने इरादे दर्शा दिए थे. अविष्का ने केवल 16 गेंदों में ही अपना रिकॉर्ड अर्द्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने इस फिफ्टी से आजम खान के 18 गेंद पर पचासा मारने के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया. इसके बाद उन्होंने गुलबदीन के एक ओवर में 27 रन बटोरते हुए लीग का सबसे महंगा ओवर बना दिया. अविष्का ने मैच में लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. उनकी आतिशबाजी 16वें ओवर में समाप्त हुई जब ओबेद मैककॉय ने उन्हें 81 रन पर आउट कर दिया. लेकिन तब तक उनकी टीम लक्ष्य के नजदीक पहुंच चुकी थी. 

अविष्का फर्नांडो के साथ रोहन मुस्तफा ने 17 रन बनाए, जबकि ल्यूक वेल्स ने 17 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए. इन दोनों 18.1 ओवर में ही पांच विकेट शेष रहते ही 200 से ज्यादा का लक्ष्य प्राप्त कर लिया. धुआंधार प्रदर्शन करने वाले 26 वर्षीय फर्नांडो प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. पुरस्कार लेने के बाद अविष्का फर्नांडो ने कहा, “मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला और नतीजा शानदार रहा. मुझे नहीं पता था कि मैंने सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन अपनी पारी से मैं खुश हूं.” वहीं, दुबई कैपिटल्स के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, “हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ओस ने इसे मुश्किल बना दिया. अविष्का ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी.”

रोहित शर्मा के पास केवल 5 महीने, पूर्व क्रिकेटर ने दी चेतावनी, कहा इसके बाद होगी मुश्किल

वेस्टइंडीज क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, गुडाकेश मोती ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >