Women’s World Cup 2022: आईसीसी ने न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. चार मार्च से विश्व कप की शुरुआत होगी और तीन अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम अपना पहला लीग मुकाबला छह मार्च को खेलेगी. विश्व कप में टीम इंडिया अपने ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी. वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत होस्ट न्यूजीलैंड और वेस्टइंडिज के बीच मुकाबले से होगा. वहीं इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया भी अपना पहला मुकाबला इसी दिन खेलेंगे.
पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला
महिला विश्व कप 2022 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें महिला चैंपियनशिप के प्वाइंट्स के अधार पर पहले ही क्वालीफाइ कर चुकी हैं. वहीं ऩ्यूजीलैंड की टीम को होस्ट होने के नाते टूर्नामेंट में एंट्री मिली है. बता दें कि 30 और 31 मार्च को पहला और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दो दिन के ब्रेक के बाद शीर्ष दो टीमें महिला विश्व कप 2020 के फाइनल में भिडे़ंगी.
Also Read: जब आपस में ही लड़ बैठे टीम इंडिया के खिलाड़ी, धोनी से लेकर सचिन तक चर्चा में रहीं ये लड़ाइयां
बता दें कि मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के बाद ये महिला क्रिकेट का पहला ग्लोबल टूर्नामेंट होगा. फरवरी-मार्च 2021 के निर्धारित शेड्यूल से इस टूर्नामेंट को स्थगित कर 2022 में आयोजित किया जा रहा है. छह शहरों और स्टेडियम का चुनाव इस टूर्नामेंट के लिए किया गया है.
विश्व कप से जुड़ी जरुरी बातें
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के शेड्यूल और वेन्यू पर एक नजर:
-
टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 के बीच खेला जाएगा.
-
इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
-
31 मैच खेले जा रहे हैं.
-
छह शहर- ऑकलैंड, हैमिल्टन, तरंगा, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च, डुनेडिनट.
टीम इंडिया का शेड्यूल
-
06 मार्च 2022 – पाकिस्तान बनाम भारत
-
10 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम भारत
-
16 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम भारत
-
12 मार्च 2022 – वेस्टइंडिज बनाम भारत
-
19 मार्च 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
-
22 मार्च 2022 – भारत बनाम बांग्लादेश
-
27 मार्च 2022 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
