ICC Test Ranking: ऋषभ की छलांग लेकिन कोहली धड़ाम, ताजा रैंकिंग का नया हिसाब

ICC Test Ranking: कोहली रैंकिंग में 10 साल में पहली बार टॉप 20 के बाहर हो गए हैं. लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा कर अपनी रैंकिंग में सुधार कर लिया है. कोहली अपनी बैंटिंग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में रोहित शर्मा भी 25 पायदान से नीचे जा चुके हैं.

ICC Test Ranking: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले हफ्ते मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई.  बुधवार को जारी की गई आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत पांच पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गये. ऋषभ ने मुंबई टेस्ट के दौरान दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं. ऋषभ ने दो साल बाद गंभीर कार दुर्घटना के बाद वापसी की है. भारत के न्यूजीलैंड सीरीज में कई मौकों पर ऋषभ ने भारतीय टीम को उबारने का प्रयास किया. अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी कर चुके ऋषभ जुलाई 2022 में रैंकिंग में हासिल किये गये अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान से महज एक कदम पीछे है.

ऋषभ के अलावा सभी भारतीय बल्लेबाजों को अपनी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. सबसे बड़ा झटका विराट कोहली की रैंकिंग को लगा है. विराट 10 सालों में पहली बार टॉप 20 की रैंकिंग से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली 655 की रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. विराट 2018 में 937 की रेटिंग प्वाइंट्स की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर थे, तब से यह उनकी सबसे निचली गिरावट है. कप्तान रोहित शर्मा भी रेटिंग में गिरावट दर्ज की है. रोहित 629 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 26वें स्थान पर खिसक गए है.  

शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाजों में बायें हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (777 प्वाइंट्स) भी मौजूद हैं जो एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गये हैं. न्यूजीलैंड ने मुंबई में 25 रन की करीबी जीत से सीरीज में क्लीनस्वीप किया जिससे शीर्ष 10 टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत और न्यूजीलैंड टीम के डेरिल मिचेल को फायदा हुआ. मिचेल सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

रैंकिंग में टॉप: इंग्लैंड के दायें हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने सूची में शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है. उनके बाद दूसरे स्थान पर विलियमसन, हैरी ब्रुक तीसरे, जायसवाल चौथे और स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं. शुभमन गिल ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 90 रन की पारी खेली जिससे वह चार पायदान के लाभ से 16वें स्थान पर पहुंचे जबकि न्यूजीलैंड के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ विल यंग 29 पायदान की उछाल से 44वें स्थान पर काबिज होने में सफल रहे.

गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग: रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच में 10 विकेट लेकर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दो पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए. अब जडेजा 802 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ रविचंद्रन अश्विन से एक स्थान पीछे हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में कागिसो रबाडा 872 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ अब भी शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हैं. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर हैं. भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे और पैट कमिंस चौथे स्थान पर हैं. जडेजा ऑलराउंडर्स की सूची में 432 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं और उनके पीछे रविचंद्रन अश्विन 296 प्वाइंट्स के साथ बरकरार हैं. दोनों के बीच 100 प्वाइंट्स से भी ज्यादा का अंतर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >