ICC T20 World Cup: विराट कोहली छोड़ेंगे कप्तानी? रोहित शर्मा को मिल सकती है वनडे और टी-20 की कमान

विराट कोहली खुद ही इसकी घोषणा करेंगे. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली पिछले कई मैचों से शतक नहीं लगा पाये हैं.

नयी दिल्ली : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है. कप्तान विराट कोहली अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है. पिछले कई मैचों से बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे विराट कोहली अब जिम्मेदारी से मुक्त होकर अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक विराट कोहली खुद ही इसकी घोषणा करेंगे. कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली पिछले कई मैचों से शतक नहीं लगा पाये हैं. टेस्ट और वनडे में उनकी बल्लेबाजी पर कई बार सवाल उठे हैं. ऐसे में टीम में बने रहने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना ही होगा.

Also Read: ICC Test Ranking: विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा, जो रूट टॉप पर, अश्विन का जलवा बरकरार

अब अगर विराट कोहली कप्तानी छोड़ते हैं तो उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम का कमान सौंपा जा सकता है. रोहित शर्मा ने विराट की गैरमौजूदगी में कई बार टीम का बेहतर तरीके से नेतृत्व किया है. 32 साल के कोहली टीम के सफलतम कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट और रोहित शर्मा से लंबी बातचीत की है. बता दें कि 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है.

विराट कोहली अभी सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़ी जीत भी हासिल की है. लेकिन अब बल्लेबाजी में सुधार के लिए विराट टी-20 और वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं. एक विश्वस्त सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जल्द ही कोहली खुद इसकी घोषणा करेंगे. उनको फोकस सिर्फ बल्लेबाजी पर होगा और वे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बनना चाहते हैं.

Also Read: MS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, 100 करोड़ से भी ज्यादा कीमत के प्राइवेट जेट के मालिक हैं ये क्रिकेटर

बता दें कि टीम इंडिया को पूरा ध्यान अभी टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है. यंगस्टर से भरी टीम इस बार ये दोनों ट्रॉफी जीतना चाहेगी. इसके लिए सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. इसी साल से शुरू हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह दुनिया के बेस्ट टीमों में एक है, हालांकि पहली ट्रॉफी न्यूजीलैंड के नाम रही.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >