T20 World Cup 2024 : शिवम् दुबे, संजू सैमसन सहित इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका, BCCI ने युवाओं पर जताया भरोसा

T20 world cup 2024 : शिवम्‌ दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल को पहली बार टी-20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया है. आज बीसीसीआई ने टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बीसीआई ने युवाओं पर अधिक भरोसा किया है, वहीं […]

T20 world cup 2024 : शिवम्‌ दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल को पहली बार टी-20 विश्वकप टीम में शामिल किया गया है. आज बीसीसीआई ने टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बीसीआई ने युवाओं पर अधिक भरोसा किया है, वहीं कप्तानी की बागडोर एक बार फिर रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को ही सौंपी है. बीसीसीआई ने आज 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. जिसमें मुख्य टीम में शिवम्‌ दुबे,यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, वहीं रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान को स्टैंड बाॅय में रखा गया है.

रोहित शर्मा को जन्मदिन का तोहफा

बीसीसीआई ने रोहित शर्मा पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है. वे 37 साल की उम्र में युवा टीम का नेतृत्व करेंगे.आज रोहित शर्मा का जन्मदिन है और एक तरह से बीसीसीआई ने उन्हें जन्मदिन का तोहफा दे दिया है. टीम को विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटर का भी साथ मिलेगा. साथ ही रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्‌या जैसे खिलाड़ी का साथ भी टीम को मिलेगा. टी-20 विश्वकप दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगाा. टी-20 विश्वकप में बीसीसीआई ने युवाओं पर भरोसा दिखाकर अपनी भविष्य की रणनीति स्पष्ट कर दी है.

Also Read : T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित संग उतरेगी टीम इंडिया

ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह कहा, ‘पहले बैटिंग करना…’

आईपीएल के प्रदर्शन का टीम पर दिखा असर

शिवम्‌ दुबे का प्रदर्शन इस आईपीएल में काफी अच्छा ��ै और उन्होंने अबतक 350 रन बना लिए हैं. वहीं संजू सैमसन ने अबतक आईपीएल में 385 रन बनाएं हैं. विराट कोहली ने आईपीएल में अबतक 500 रन बनाए हैं. वहीं बात अगर गेंदबाजों की करें तो आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने भरोसा किया है. जसप्रीत बुमराह के पास अभी पर्पल कैप है, जिन्होंने 14 विकेट लिए हैं, उनके बाद युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 13 विकेट लिए हैं. अर्शदीप, कुलदीप और खलील अहमद ने भी 12-12 विकेट लिए हैं. ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद फिट होकर वापसी की है, जो बहुत खुशी की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >