पीएम मोदी ने टीम इंडिया को वीडियो संदेश जारी कर दी बधाई- कहा आपके शानदार प्रदर्शन पर देश को गर्व

PM Modi on T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी. 1:57 मिनट के वीडियो में पीएम ने जो बातें कहीं, उसे पढ़ें.

PM Modi on T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने पौने 12 बजे रात को 1 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो जारी करके पीएम मोदी ने कहा कि आपके शानदार प्रदर्शन पर देश को गर्व है.

भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. आज 140 करोड़ देशवासी आपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व अनुभव कर रहे हैं. खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन हिंदुस्तान के हर गांव, गली, मोहल्ले में देश के कोटि-कोटि देशवासियों का दिल जीत लिया.

आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी को खेला और उन्हें हराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा. इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं. यह छोटी उपलब्धि नहीं है. आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी, उनके हर बॉल को खेला है.

पूरे टूर्नामेंट को आपने रसप्रद और रोचक बनाया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने विश्व विजेता टीम इंडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आपने शानदार विजय प्राप्त करके एक के बाद एक विजय की परंपरा ने आपके हौसले को भी बुलंद कर दिया. इस पूरे टूर्नामेंट को भी रसप्रद और रोचक बना दिया. आपने शानदार विजय प्राप्त की. मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं. बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

Also Read

T20 World Cup: सूर्या-पंड्या की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीना मैच, भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

T20 World Cup 2024: 17 साल बाद भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, धोनी के बाद रोहित ने रचा इतिहास, पीएम मोदी दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >