ओलंपिक के बाद आईसीसी ने भी कोरोना की वजह से सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट किए स्थगित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड-19 महामारी के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड-19 महामारी के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं. दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा ,‘‘दुनिया भर में यात्रा को लेकर पाबंदियों और मौजूदा माहौल में सेहत को लेकर चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने आगामी समीक्षा तक जून के आखिर तक सारे टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है.

”आईसीसी ने कहा,‘‘खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हमें सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना है. हमारा मानना है कि यह समझदारी भरा फैसला लेने का समय है. ” आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई के बीच होने हैं. आईसीसी पुरूष टी-20 विश्व कप ट्रॉफी टूर भी अप्रैल में नहीं होगा. आईसीसी ने कहा कि पुरूष टी-20 विश्व कप 2021 और विश्व कप 2023 क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों को लेकर लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है.

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज को रद्द कर दिया था. जबकि पूरे विश्व का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट रद्द ओलंपिक भी रद्द हो चुका है, अब यह अगले साल खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान का सबसे प्रचलित टूर्नामेंट PSL को अधूरा छोड़कर स्थगित करना पड़ा.

सिर्फ इससे खेल ही प्रभावित नहीं हुआ बल्कि कोरोना की वजह से रियाल मैड्रिड के पूर्व कोच की मौत हो गयी है. मेक्सिको फुटबाल लीग को अध्यक्ष भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं.

कोरोना पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए कई खिलड़ियों ने अपनी अपनी कुछ सैलेरी देने का फैसला किया है जिसमें प्रमुख नाम है पहलवान बजरंग पूनिया जो अपनी 6 माह की सैलेरी पीड़ित परिवारों को देंगे.

उल्लेखनीय है कि आज बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए पाँच पाँच लाख रुपये दान करने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >